Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

युवा आगाज को सर्वश्रेष्ठ राज्य युवा क्लब पुरस्कार से नवाज कर सम्मानित किया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 25 दिसम्बर:
सरकार द्वारा शहर की प्रमुख संस्था युवा आगाज को प्रदेश स्तरीय सर्वश्रेष्ठ राज्य युवा क्लब पुरस्कार से नवाज कर सम्मानित किया गया है। खेल एवं कार्यक्रम विभाग द्वारा युवा आगाज को यह पुरस्कार हरियाणा राज्य स्तरीय 28वें युवा उत्सव पुरस्कार वितरण समारोह में दिया गया। संस्था की तरफ से यह पुरस्कार संयोजक जसवंत पवार व उनकी टीम ने प्राप्त किया। हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल और भिवानी के जिला उपायुक्त नरेश कुमार द्वारा आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी में चल रहे युवा उत्सव में उनको उक्त पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार के अंर्तगत विभाग द्वारा संस्था को 75 हजार की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बता दें कि प्रत्येक वर्ष दिए जाने वाले पुरस्कारों के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ राज्य युवा क्लब पुरस्कार युवा आगाज संगठन को दिया गया है।
इस सम्मान के लिए जसवंत पवार ने हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, खेल एवं युवा विभाग मंत्री संदीप सिंह, खेल निदेशक पंकज नैन, युवा एवं सांस्कृतिक जिला अधिकारी श्रीमती सुनीता, जज्बा फाउंडेशन के संयोजक हिमांशु भट्ट को युवा आगाज संगठन की पूरी टीम ने आभार जताया व धन्यवाद किया है।
युवा आगाज संस्था के संयोजक जसवंत पवार ने बताया कि उन्हें यह सम्मान समाज के प्रति विभिन्न श्रेणियों में किए गए सामाजिक कार्यों को ध्यान में रखते हुए खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा दिया गया है जोकि हरियाणा प्रदेश में वर्ष में एक बार युवा क्लब को दिया जाता है।
पवार ने बताया कि उनके द्वारा समय-समय पर जिले में जमीनी स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम, स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सडक़ सुरक्षा अभियान, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण एवं अन्य क्षेत्रों में कार्य करने का काम किया जाता है जिनको ध्यान में रखते हुए विभाग के द्वारा यह सम्मान स्वरूप अवार्ड उन्हें मिला है, जिसका श्रेय पूरे फरीदाबादवासियों, युवा आगाज संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ताओं, फरीदाबाद खेल एवं युवा विभाग और फरीदाबाद की जागरूक मीडिया को दिया जाता है
इस मौके पर सरपंच अजय डागर, मनमोहन शर्मा, सुनील सैनी, अमर रघुवंशी, अनुज भाटी, रामकुमार सरपंच, दीपक आजाद, अर्जुन सैनी, चंद्रपाल, पवन आदि मौजूद रहे

Related posts

भगवान सूर्य की उपासना एवं लोक आस्था का महापर्व है छठ पूजा: राजेश नागर

Metro Plus

रिलांयस जियो कम्पनी का टावर लगाने का झांसा देकर लोगों से रकम ठगने वाले गिरोह का भांडाफोड़

Metro Plus

JCB India working along with Local Administration in re-building Kerala

Metro Plus