Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

दिल्ली स्कॉलर्स में मिस DSIS का खिताब रूद्राक्षी निरवान को तो मिस्टर DSIS का खिताब रूद्राक्ष गुलाटी के नाम।

दिल्ली स्कॉलर्स में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ छात्रों को उपहार व टाइटल देकर किया गया सम्मानित।
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
ग्रेटर फरीदाबाद, 26 दिसंबर
: दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल सैक्टर-88 में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन टी.एस. दलाल, प्रबंधक प्रयास दलाल व प्रधानाचार्या डॉ० संगीता कक्कर ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल एंव सुखद भविष्य की कामना की। चेयरमैन टी.एस. दलाल एवं प्रबंधक प्रयास दलाल ने छात्रों को भावी जीवन की सफलता के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए। 11वीं कक्षा के छात्रों ने 12वीं के छात्रों को उपहार व टाइटल देकर सम्मानित किया। 12वीं कक्षा के छात्रों ने भी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मिस्टर क्ैप्ै का खिताब रूद्राक्ष गुलाटी को व मिस का खिताब रूद्राक्षी निरवान को दिया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन टी.एस. दलाल ने कहा कि हमारे विद्यालय का यह पहला विदाई समारोह है जो दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि 12वीं तक तो एक तालाब है जिसकी एक सीमा है, परंतु अब तुम्हें ज्ञान के विशाल समुद्र में उतरना है जहां छात्र अलग-अलग विषयों की पढ़ाई करके अपने जीनव के लक्ष्य पर आगे बढेंग़े व अपने भविष्य की नींव रखेंगे। अब यह छात्रों का कर्तव्य बनता है कि वे उच्चतर शिक्षा ग्रहण करके अपने विद्यालय, माता-पिता व शिक्षकों का नाम रोशन करें।

Related posts

Time Equipment: 2020 में नई बुलंदियों व लक्ष्यों को हासिल करने का प्रयास करेंगे कर्मचारी: चिलाना

Metro Plus

अंबेडकर भवन की चारदीवारी के निर्माण कार्य का अमन गोयल ने किया शुभारंभ

Metro Plus

DLF के अंदर जगह-जगह फैले अतिक्रमण से जल्द मिलेगी मुक्ति: श्रीराम अग्रवाल

Metro Plus