Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भारत जोड़ो यात्रा ने हरियाणा में इतिहास रचने का कार्य किया: गिरीश भारद्वाज

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 9 जनवरी:
भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली और उत्तर प्रदेश होते हुए हरियाणा के पानीपत पहुंची, जहां यात्रा पहुंचने पर पानीपत के हुड्डा ग्राउंड में एक महारैली का भी आयोजन हुआ। महारैली में शामिल होने के लिए बल्लभगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिरीश भारद्वाज हजारों कार्यकर्ताओं और सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ पानीपत के लिए रवाना हुए। पानीपत रवाना होने से पहले सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।
इस मौके पर गिरीश भारद्वाज ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से पूरे देश के लोगों को प्रभावित किया है। देश अब जान चुका है कि देश की तरक्की तभी संभव है जब देश में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार होगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा जनसैलाब इस बात की गवाही करता है कि पूरा देश अब बदलाव के मूड में है। देश की जनता अब झूठे वादे करने वाली सरकारों के चक्कर में नहीं पढऩा चाहती है। राहुल गांधी के स्वागत में पानीपत में हुई महारैली ने इतिहास रचने का कार्य किया। हरियाणा में अब तक किसी भी रैली में इतना जन-सैलाब कभी नहीं देखा गया, जो जनसैलाब हरियाणा की धरती पर पानीपत में देखने को मिला है।
गिरीश भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा ने इस यात्रा में इतिहास रचने का कार्य किया। प्रदेश के सभी गणमान्य नेतागण ने एकजुट होकर यह दिखा दिया है कि आने वाले 2024 में होने वाले प्रदेश के चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
इस अवसर पर टेकचंद शर्मा, अर्जुन सैनी, गजना लांबा, हबिब, चंद्र भूषण, मनीष अरोड़ा, भूपेश गर्ग के अलावा अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related posts

मुख्यमंत्री का DPS स्कूल के उद्वघाटन में आना अभिभावकों के जख्मों पर नमक छिड़कने के समान

Metro Plus

FPSC द्वारा वृद्धाश्रम विषय पर आयोजित हिंदी डिबेट प्रतियोगिता की ADC अपराजिता ने की सराहना।

Metro Plus

विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने 12वीं के परीक्षा परिणाम में नये आयाम स्थापित किए।

Metro Plus