Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

राव तुलाराम की पुण्यतिथि पर आयोजित होगा रक्तदान शिविर: दीपक यादव

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 22 सितंबर:
1857 के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता राव तुलाराम की पुण्यतिथि पर बुधवार, 23 सितम्बर को यादव कल्याण सभा बल्लभगढ़ द्वारा उनके शहीदी दिवस पर एक रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। पंजाबी धर्मशाला में सुबह 10 बजे से आयोजित होने वाले इस रक्तदान शिविर में हरियाणा विधानसभा की डिप्टी स्पीकर संतोष यादव मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद होंगी जबकि रेवाड़ी के विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास तथा स्थानीय विधायक मूलचंद शर्मा विशेष अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर शहीदी दिवस से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। यह जानकारी देते हुए विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक तथा यादव कल्याण सभा बल्लभगढ़ के दीपक यादव ने बताया कि इसी दिन विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल की सैक्टर-2 ब्रांच में इन अतिथिगणों के सम्मान समारोह भी रखा गया है।
hqdefault

Related posts

लखल सिंगला ने स्व० रणवीर हुड्डा की जयंती पर 106 पौधे लगाकर उनकी पूरी देखभाल करने का भी संकल्प लिया

Metro Plus

अमन गोयल ने किया इंटरलॉकिंग टाइल्स के कार्य का शुभारंभ

Metro Plus

2.64 एकड़ में फैला है पीयूष ग्रुप का ग्लोबल आई

Metro Plus