Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS के छात्रों ने किया फायर स्टेशन का दौरा

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 13 सितंबर: फरीदाबाद मॉडल स्कूल के कक्षा प्री-नर्सरी से कक्षा तृतीय के छात्रों ने फायर स्टेशन का दौरा किया। इस अवसर पर फायर स्टेशन के प्रभारी वीरेंद्र कुमार अग्रणी फायरमैन ने छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें आग लगने के विभिन्न कारणों से अवगत कराया। इसके बाद द्वितीय प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने की आपात स्थिति में हमें तुरन्त ही 101 फोन न०  पर सूचना देनी चाहिए एवं उस स्थान का पूरा पता नोट करवाना चाहिए। तत्पश्चात वहां मौजूद अतिरिक्त स्टॉफ ने अग्निशमन वाहन की कार्यविधि से बच्चों को अवगत कराया। अंत में छात्रों ने इस तरह के विस्तृत अनुभव के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
इस मौके पर स्कूल के डॉयरेक्टर उमंग मलिक ने बताया कि छात्रोंं को निदेशक द्वारा फायर स्टेशन की संपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरे के द्वारा बच्चों का अत्याधिक ज्ञानवर्धन हुआ। उन्होंने बताया कि वास्तव में यह दौरा बच्चों के लिए एक अत्यन्त उपयोगी एवं मजेदार अनुभव था।

Related posts

फरीदाबाद की धरती आज ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण की साक्षी बनी: CM नायब सैनी

Metro Plus

वनवासी कल्याण आश्रम के छात्रावासों के छात्र देंगे अपनी शानदार परर्फोमेंस

Metro Plus

दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल लगाया गया कोविड-19 टीकाकरण शिविर

Metro Plus