Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीति

रतन इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का त्यौहार

शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में सामाजिक मूल्यों का ज्ञान होना भी जरूरी: यशवीर डागर
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 15 जनवरी:
सीकरी-प्याला स्थित रतन इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में लोहड़ी का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में वरूण डालमिया, श्याम सिंह और रतन ग्रुप के चेयरमैन यशवीर डागर मौजूद रहे, वहीं विशेष अतिथि के रूप में रतन कान्वेंट स्कूल के प्रिंसिपल मनोज कुमार और रतन गल्र्स कालेज की प्रिंसिपल पूजा शर्मा, रतन ग्रुप की सेकंड फाउंडर श्रीमती दर्शना डागर भी मौजूद रहे।
इस दौरान संस्थान की छात्र-छात्राओं ने लोहड़ी का पर्व पूरे रीति रिवाजों के साथ मनाया और लोहड़ी जलाई और मंगल गीत गाएं, वहीं विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थितजनों का मन मोह लिया।
इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए रतन ग्रुप के चेयरमैन यशवीर डागर ने कहा कि त्यौहार हमारी भारतीय संस्कृति का प्रतीक होते है और त्यौहारों के माध्यम से हमें अपनी संस्कृति का ज्ञान मिलता है, वहीं आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है।
उन्होंने कहा कि रतन कान्वेंट संस्थान सदैव बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाता है ताकि वह समाज में शिक्षित होने के साथ-साथ सभ्य नागरिक बनकर देश व समाज निर्माण में अपना योगदान दें। श्री डागर ने कहा कि आज आधुनिकता के इस दौर में बच्चों को सामाजिक मूल्यों का भी ज्ञान होना जरूरी है क्योंकि यह समय की मांग है।
इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर आए सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह व बुक्के भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर रतन इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट की प्रिंसिपल श्रीमती प्रियंका पाराशर, मार्केटिंग एंड प्लेसमेंट हेड श्रीमती अपेक्षा के अलावा रतन एजुकेशन संस्थाओं के टीचिंग, नॉन टीचिंग स्टॉफ मौजूद रहा।

Related posts

जीनबन्धु संस्था व क्लब ऑफ दिल्ली साउथ ने थैलासीमिया से मुक्ति की ओर उठाया एक कदम

Metro Plus

पेपरलैस रजिस्ट्रियां करवाने में आने वाली खामियों को लेकर उठी आवाज।

Metro Plus

अब आप आस-पास अवैध रूप से चल रही मीट शॉप की कर सकते है शिकायत, निगम करेगा सील!

Metro Plus