Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

रेडक्रास सोसायटी द्वारा नशा छोडऩे के लिए किया जाता है फ्री ईलाज: बिजेन्द्र सौरोत

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 18 जनवरी:
जिला उपायुक्त विक्रम सिंह के दिशा-निर्देश पर सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा नशा छोडऩे के लिए फ्री इलाज किया जाता है। जिला रेडक्रास सोसायटी के तत्वावधान में इस नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीजों का इलाज बिल्कुल मुफ्त किया जाता है। साथ ही दवाई, भोजन भी मुफ्त उपलब्ध करवाया जाता है।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव बिजेन्द्र सौरोत ने बताया कि नशामुक्ति केंद्र में मरीजों को भर्ती करने के अलावा नशा छोडऩे के इच्छुक व्यक्तियों को नशा छोडऩे के लिए परामर्श भी दिया जाता है। इसमें मनोवैज्ञानिक तथा परामर्शदाता मरीजों को दवाई के अतिरिक्त मानसिक तौर पे भी नशा छोडऩे के लिए तैयार करते हैं।
गौरतलब रहे कि वर्ष-1989 से रेडक्रॉस सोसायटी एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त अनुदान की सहायता से सैक्टर-14 में 15 बेड का नशा मुक्ति केंद्र चलाया जा रहा है। इस संस्था की लोकप्रियता दूर दराज के क्षेत्रों में काफी फैली हुई है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से काफी संख्या में नशे से पीडि़त मरीज यहां पर इलाज के लिए आते हैं।
बिजेन्द्र सौरोत नेे बताया कि वर्ष 2021-22 में 589 मरीज यहां से OPD के जरिए और 158 मरीज यहां भर्ती हो कर अपना इलाज करवा चुके हैं। यहां पर मरीजों का इलाज बिल्कुल मुफ्त किया जाता है। फिलहाल इस केंद्र में 8 व्यक्ति इलाज ले रहे हैं।

Related posts

लोगों को हो रही परेशानी को लेकर कांग्रेस ने निकाला जनाक्रोश मार्च

Metro Plus

जीवन में कोई भी उतार-चढ़ाव आए हमें हर अवस्था में सहजता रखनी चाहिए: माता सुदीक्षा

Metro Plus

सट्टा किंग राजेश भाटिया: रस्सी जल गई पर बल नहीं गए

Metro Plus