Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल के बच्चों ने की मोदी, बिड़ला से मुलाकात

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 25 जनवरी:
द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल के बच्चे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर प्रसन्न नजर आए। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से भी मुलाकात की। संसद भवन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने भी भागीदारी की।
इस अवसर पर स्कूल के 9वीं से 12वीं कक्षा तक के 47 बच्चे संसद भवन पहुंचे जहां उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के साथ फोटो भी खिंचवाए। पीएम मोदी ने बच्चों के साथ हलकी-फुलकी बातें भी की और खूब मन लगाकर पढऩे की बात कही। इसके अलावा यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर आदि वरिष्ठ नेताओं के साथ भी बच्चों की मुलाकात हुई।
इस मौके पर स्कूल के निर्देशक नवीन चौधरी ने बताया कि यह हमारा एक शैक्षिक भ्रमण था। जिसमें भागीदारी कर बच्चे बहुत खुश हुए हैं। देश का दुनियाभर में नाम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इतने पास से देखना बच्चों और हमारे लिए भी बड़ा सुखद था। मोदीजी इतना व्यस्त रहते हैं लेकिन उनकी व्यस्तता के बीच भी देश के लिए समय निकालने की सभी प्रशंसा करते हैं। वह अपने हर प्रयास से देशवासियों को मोटिवेट करते हैं। इसके अलावा दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत का नेतृत्व करने वाले अन्य नेताओं को भी देखना, उनके इतना नजदीक होना भी बच्चों के लिए प्रेरणादायक रहा है।
इस अवसर पर साइंस ऑफ हैप्पीनेस के संस्थापक डॉ० महेश बजाज, स्कूल के पीआरओ देशराज भी प्रमुख रूप से बच्चों के साथ मौजूद रहे।

Related posts

कनफेडरेशन ऑफ रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने किया पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी का स्वागत

Metro Plus

मानव रचना में क्रिकेटर कपिल देव ने बताया कि कैसे जुनून करियर में बदलता है।

Metro Plus

आखिरकार क्यों नहीं हो पा रहा है प्राईवेट स्कूलों में स्कूल सेफ्टी कमेटी का गठन?, स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर आखिर क्यों गंभीर नहीं हैं प्रशासन व सरकार

Metro Plus