Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

खिलाडिय़ों के लिए एक बार फिर से आयोजित किया जाएगा सांसद खेल महोत्सव: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 16 फरवरी:
केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि दूसरा सांसद खेल महोत्सव आगामी 9 मार्च से 11 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस खेल महोत्सव को इस बार अधिक भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। इसमें पिछले वर्ष की अपेक्षा दोगुने खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर लघु सचिवालय में दूसरे सांसद खेल महोत्सव को लेकर जिले के अधिकारियों की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे।
बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि पिछली बार गर्मी के मौसम में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस बार मार्च के महीने में मौसम भी सही है। ऐसे में खिलाडिय़ों की भागीदारी भी दोगुनी की जाए। उन्होंने कहा कि पिछली बार दस खेलों में 3100 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था। वहीं इस बार खेलों की संख्या 13 कर दी गई है और इनमें प्रतियोगिताएं भी बढ़ा दी गई हैं। ऐसे में खिलाडिय़ों की संख्या छह हजार से ज्यादा करने का लक्ष्य रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए स्थान, नोडल अधिकारी व अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। प्रत्येक गेम के साथ उसकी एसोसिएशन को भी जोड़ा जाए।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि पिछले सांसद खेल महोत्सव में एथलेटिक्स में सात इवेंट थे। वहीं अब इन्हें दस कर दिया गया है। इनमें 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 1500 मीटर, 5000 मीटर, लोंग जंप, ट्रिपल जंप, हाई जंप, रिले रेस 4 गुणा 100 व 4 गुणा 400 मीटर शामिल हैं। वहीं थ्रो में शॉटपुट व जैवलिन थ्रो की प्रतियोगिता रहेगी।
इसके अलावा फुटबाल, बास्केटबाल, वालीवाल, हॉकी, खो-खो, कबड्डी नेशनल, कबड्डी सर्किल, बैडमिंटन, रस्साकस्सी, पैरा बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कुश्ती, टेबल टैनिस खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस बार ग्रामीण क्षेत्रों से भी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जागरूकता के लिए इस प्रतियोगिता से पहले शनिवार को एक मैराथन भी आयोजित की जाएगी।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि यह खेल महोत्सव आम लोगों को खेलों के साथ जोडऩे का बहुत बड़ा माध्यम है। प्रतियोगिता में अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इस खेल महोत्सव में अंडर-14, अंडर-19 व इसके ऊपर के खिलाडिय़ों के वर्ग को शामिल किया जाएगा।
इस अवसर पर फरीदाबाद से विधायक नरेंद्र गुप्ता, जिला उपायुक्त विक्रम सिंह, एसडीएम पंकज सेतिया, एसडीएम पलवल शशि वसुंधरा, डीएसओ देवेंद्र गुलिया सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

शहर की समस्याओं को लेकर विकास चौधरी ने खोला विधायक के खिलाफ मोर्चा

Metro Plus

Fire Safety needs Attention- J.P. Malhotra, President HSPC

Metro Plus

अवैध कब्जाधारियों की अब खैर नहीं, निगमायुक्त अनीता यादव ने किए आदेश जारी

Metro Plus