Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

CM फ्लाइंग ने मारा डिपो होल्डर पर छापा तो देखो क्या निकला?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 17 फरवरी: 
DCP राजेश चेची ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि मुकेश कुमार डिपो होल्डर ने सरकारी राशन को पात्र व्यक्तियों को न बांटकर लोकल बाजार में बेच दिया है। इस सूचना के आधार पर CM फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर राजेन्द्र कुमार, हैड कांस्टेबल बृजेश कुमार द्वारा फ़ूड सप्लाई विभाग के सब इंस्पेक्टर उदय सिंह व संदीप के साथ उक्त टीम ने संयुक्त रूप से मुकेश कुमार के राशन डिपो को चेक किया जो बंद मिला। काफी तलाश के बाद भी राशन डिपो होल्डर नही मिल सका तो डिपो के माल की सुरक्षा सुनिश्चित करके डिपो होल्डर को सूचित किया गया, जिस पर आज 17 फरवरी को दोबारा उक्त राशन डिपो को चेक किया गया। मौके पर जांच पड़ताल पर पता चला कि इस राशन डिपो के साथ रमेश कुमार राशन डिपो होल्डर तथा पंकज कुमार राशन डिपो होल्डर की भी अटैचमेंट की हुई है। मुकेश कुमार राशन डिपो होल्डर की मौजूदगी में राशन डिपो पर मौजूद सरकारी राशन को चेक करने पर पाया कि यहां पर 30 क्विंटल बाजरा, 114 क्विंटल गेहूं तथा 1.5 क्विंटल चीनी निर्धारित स्टॉक से कम पाई गई। जिससे प्रथम दृष्टया प्रतीत हुआ कि राशन डिपो होल्डर मुकेश द्वारा सरकारी राशन को पात्र व्यक्तियों को न बांटकर कालाबाजारी की हुई है।
इस पर मुकेश कुमार डिपो होल्डर के खिलाफ उदय सिंह सब इंस्पेक्टर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग फरीदाबाद की शिकायत पर स्थानीय पुलिस थाना सेक्टर-17 फरीदाबाद में आपराधिक मामला दर्ज कराया जा रहा है।

Related posts

जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा जन्मोत्सव पखवाड़ा में लगाया जांच माप शिविर: डीसी विक्रम

Metro Plus

इनेलो टिकट सेल विवाद: कौन है वह दीपक जिसने इनेलो टिकट के लिए अजय चौटाला को 50 लाख दिए ?

Metro Plus

महावीर इंटरनेशनल सोशल फाउंडेशन द्वारा विकलांगों व बुजुर्गों को सूखा राशन बाटा गया

Metro Plus