Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

रॉन्ग साइड व रॉन्ग लेन में वाहन चलाने वाले हो जाएं सावधान! जानें क्यों?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 25 फरवरी:
पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल, आईजी ट्रैफिक हरदीप सिंह दून तथा पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा के आदेशानुसार फरीदाबाद पुलिस ने रॉन्ग लेन तथा रॉन्ग साइड में गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर गलत दिशा व लेन बदलने वाले 673 वाहन चालकों के चालान काटे।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस गलत दिशा व रॉन्ग लेन में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों का चालान काटकर उन्हें आर्थिक धन से दंडित कर रही है। डीसीपी ट्रैफिक नीतीश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश व एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस ने यह विशेष अभियान चलाया। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान गलत लाइन में वाहन चलाने वाले 673 वाहन चालकों के चालान काटे जुर्माना लगाया है। काटे गए इन चालानों में रॉन्ग साइड के 459 तथा रॉन्ग लेन के 214 चालान शामिल है। वाहन चालकों को जागरूक करते हुए पुलिसकर्मियों ने बताया कि गलत दिशा में वाहन चलाने की वजह से सड़क दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ जाती है जिसमें कई व्यक्तियों की जान तक चली जाती है। इसलिए सभी वाहन चालक अपनी दिशा तथा अपनी लाईन में गाड़ी चलाएं ताकि अपने तथा अपने साथ चलने वाले दूसरे वाहन चालकों को भी सड़क दुर्घटना से बचाया जा सके। पुलिस ने चालकों को सड़क सुरक्षा का महत्व बताते हुए यातायात नियमों का अनुसरण करने के लिए जागरूक किया।

Related posts

Fogaat स्कूल के 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में पाई मैरिट

Metro Plus

CM ने डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र का लोकार्पण कर कहा, स्वस्थ जीवनशैली के लिए नियमित योगाभ्यास, साइकिलिंग और उचित खानपान जरूरी।

Metro Plus

भाजपा राज में आम जनता की सुनवाई होती है: ओमप्रकाश धनखड़

Metro Plus