Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

शहर को जीरो वेस्ट बनाने के लिए कार्य करेगा MCF: धीरेंद्र खड़गटा

हर रोज हो खत्तों से कूड़े का उठान का कार्य नहीं तो होगी कार्रवाई: निगमायुक्त
Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 19 मई:
नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने सफाई विभाग (सैनिटेशन) की बैठक लेकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सभी ज्वाइंट कमिश्नर को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी अपने-अपने जोन में कम से कम 5000 घरों की आबादी वाली कॉलोनी को जीरो वेस्ट कालोनी बनाने के प्लेन पर कार्य करेंगें ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास सफल हो सके।

इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को कहा है कि मथुरा रोड और बायपास (मुंबई बड़ोदरा) के बीच सेक्टर-37 और सेक्टर-4 तक स्वीपिंग का एस्टीमेट भी जल्द से जल्द तैयार कराकर सरकार के पास भिजवाने का काम करेंगे ।

इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को कहा कि SWM पोर्टल के सभी नियम को ध्यान रखते हुए उसे पर GPS सिस्टम कर्मचारियों की हाजिरी प्रोसेसिंग इत्यादि रिपोर्ट को अपलोड करते रहे।

साथ ही उन्होंने शहर से जगह-जगह पड़े कूड़ा के ढेरों को हर रोज हटाने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कूड़ा उठाने वाली कंपनी ठीक कार्य नहीं करेगी तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी ।

निगम कमिश्नर धीरेन्द्र खड़गटा ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया हैं कि वे सफाई के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नियमों को ध्यान में रखें तभी निगम में पारदर्शिता बेहतर हो पाएगी।

बैठक में एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल, एडिशनल म्यूनिसिपल कमिश्नर डॉ. विजयपाल यादव, टेक्निकल एडवाइजर अनिल मेहता, निगम स्वास्थ्य अधिकारी नीतीश परवाल, कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान, सीनियर आर्किटेक्ट बीएस ढिल्लों सहित सैनिटेशन टीम से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद रहे

Related posts

कांग्रेस प्रवक्ता सुमित गौड़ ने जलभराव में नाव चलाकर किया अनोखा प्रदर्शन

Metro Plus

टीचर्स-डे: शिक्षक का राष्ट्रनिर्माण में होता है महत्वपूर्ण योगदान: नितिन वर्मा

Metro Plus

किसानों के हितों पर कुठाराघात कर रहे है रेलवे विभाग के अधिकारी: सत्यवीर डागर

Metro Plus