Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिरोटरीहरियाणा

डिसएबिल्टी कोई डिसएडवांटेज नहीं, जीवन में प्रत्येक मुकाम संभव है: मल्होत्रा


मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 15 मार्च:
डिसएबिल्टी कोई डिसएडवांटेज नहीं है और जीवन में प्रत्येक मुकाम संभव है, यह हमारे सोच के तरीके व जीवन के प्रति हमारे व्यवहार पर निर्भर करता है कि हम जीवन को किस रूप में और किस रंग में अपना सकते हैं, DLF इंडस्ट्रीज मएसोसिएशन के प्रधान और सर्विस प्रोजैक्ट रोटरी इंटरनेशन डिस्ट्रिक के जिला सचिव रो० जेपी मल्होत्रा यहां अनुदीप फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्पेशली एबेल्ड स्टूडेंट्स की कन्वोकेशन सेरॉमनी में बोल रहे थे।
उक्त विचार व्यक्त करते रो. मल्होत्रा ने कहा कि सबसे बड़ा गुण मानवता का है और सेवा के प्रति समर्पण भाव में विकलांगता आड़े नहीं आती।
रोटरी और अनुदीप फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए श्री मल्होत्रा ने कहा कि यह निश्चित रूप से हर्ष का विषय है कि हम एकजुट होकर समाज के सभी वर्गों भले वे एबल्ड हैं या डिसऐबल्ड, गरीब हैं या अमीर, पढ़े-लिखे हैं या कम पढ़े-लिखे, सेवा में जुटे हुये हैं।
उन्होंने कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि हम समाज के सभी वर्गों की जरूरतों को समझें और उनकी समस्याओं के समाधान के लिये तत्परता से कार्य करें।
श्री मल्होत्रा ने सभी प्रतिभागियों को विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन के सहयोग से सडक़ों के एक तरफ और बस शैल्टर्स में व्हील चेयर के लिये विशेष स्थान तथा व्यवस्था के लिये प्रयास किये जाएंगे।
श्री मल्होत्रा ने रोटरी विकलांग केंद्र द्वारा लिंब प्लेसमैंट, क्लब फुट करैक्शन, कैंसर डिटैक्शन एंड अवेयरनैस संबंधी प्रोजैक्टों की भी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अनुदीप फाउंडेशन के विद्यार्थियों के लिये टैक्रलोजी एंड पर्सनैल्टी डवैलपमैंंट सैंटर की सेवाएं उपलब्ध हैं। यही नहीं, यदि व्हील चेयर की आवश्यकता है तो इसके लिये भी रोटरी क्लब फरीदाबाद मिडटाउन सदैव तत्पर है।
कार्यक्रम में रामकरण शर्मा, सीएम मीडिया कोर्डिनेटर मुकेश वशिष्ट, सुश्री सोनिया चौहान सहित दिशा फाउंडेशन व बैंक आफ अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों सहित 75 से अधिक युवक व युवतियां शामिल रहीं।

Related posts

प्ले बैक सिंगर ऋचा शर्मा ने म्यूजिकल इवनिंग में बिखेरा सूरों का जादू

Metro Plus

Vidyasagar के साहिल बूरा ने Kick Boxing में जीता पदक

Metro Plus

एल्मिको कंपनी का कृत्रिम अंग निर्माण कारखाना दिव्यांगों के पुर्नवास में वरदान साबित होगा: कृष्णपाल

Metro Plus