Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें अधिकारी: DC विक्रम सिंह

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 16 मार्च:
जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने ओल्ड फरीदाबाद मार्किट के पास बनाई जा रही मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को यह भी आदेश दिए हैं कि जिन कार्यों में देरी है, उन्हें तत्काल पूरा किया जाए।
जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ओल्ड फरीदाबाद मार्किट के पास बनाई जा रही मल्टी लेवल पार्किंग का निरीक्षण किया। मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। इसके साथ-साथ उन्होंने मल्टी लेवल पार्किंग के बारे में भी मौके पर ही रिपोर्ट प्राप्त की। साथ ही अधिकारियों को पार्किंग संचालन के लिए जल्द कार्यवाही के आदेश दिए। पूर्णतया स्वचालित मल्टी लेवल पार्किंग में 100 गाडिय़ां को खड़ा करने की सुविधा होगी। साथ ही मल्टी लेवल पार्किंग के साथ निर्माणाधीन शॉपिंग काम्प्लेक्स के भी निर्माण कार्यों का जायजा लिया और धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्यों को तेज करने के आदेश दिए।
इस मौके पर जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ओल्ड फरीदाबाद के बराही तालाब के सुंदरीकरण व जीणोद्धार और वह बनाने वाले पार्क का निरीक्षण कर चल रहे काम का जायजा लिया। इसमें पानी भरा जाएगा। बाकी हिस्से में अन्य सुंदरीकरण के काम किए जाएंगे।
स्मार्ट सिटी परियोजना के इसी क्रम में उन्होंने सैक्टर-28 में बनने वाली चाय की चौपाल की जगह का निरिक्षण किया तथा तिरंगा रोड़ पर स्मार्ट लाइटिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की और जिन स्थानों पर लाइट्स नहीं है वहां लाइट्स लगाने के निर्देश दिए। तत्पश्चात बल्लभगढ़ सोहना रोड़ सैक्टर-25 में बन रहे 15 एमएलडी सीवेरज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्य प्रगति का भी जायजा लिया।

Related posts

राजीव गांधी ने देश की अखंडता के लिए किए थे अपने प्राण न्यौछावर

Metro Plus

शिक्षित मनुष्य ही सुंदर समाज की रचना करते है: सीमा त्रिखा

Metro Plus

अग्रवाल वैश्य परिवार ग्रेटर ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर रक्तदान शिविर लगाया

Metro Plus