Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

DC ने कहा, अवैध खनन करने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्यवाही!

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 21 मार्च:
फरीदाबाद में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ संबंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारीगण सख्ती से पेश आएं और टीमें इस कार्य की नियमित तौर पर निगरानी के लिए गश्त कर समीक्षा करें। साथ ही उसकी प्रगति रिपोर्ट भी डीसी कार्यालय में प्रस्तुत करें। ये दिशा-निर्देश जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने आज जिला स्तरीय टास्क फोर्स/खनन कार्य की समीक्षा बैठक में प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों को दिए।
जिला उपायुक्त विक्रम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला फरीदाबाद में खनन गतिविधियों को लेकर पूर्णत: सतर्कता बरते। वे अवैध खनन करने वालों की शिकायतों या सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही के साथ ही अवैध रूप से ओवरलोडिंग को लेकर भी सख्ती से पेश आकर चालान करना सुनिश्चित करें। जिला फरीदाबाद यमुना क्षेत्र में और अवैध क्रेशर जोन को अवैध खनन बंद करवाए।
डीसी विक्रम सिंह ने विभाग वार बैठक में माह मार्च 2023 में हुई अवैध खनन की घटनाओं पर की गई कार्यवाही की एक-एक करके समीक्षा भी की। वहीं जिले में अवैध खनन की जांच के लिए निगरानी दलों/डीएलटीएफसी के सदस्यों के आपसी समन्वय पर भी समीक्षा की गई और अवैध खनन से जुड़े संवेदनशील गांवों के संबंध में समीक्षा कर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज पर की गई कार्यवाही की बारीकियों से समीक्षा कर पुलिस विभाग के अधिकारियों को सरकार की गाइडलाइन प्लेटफार्म प्रणाली के बेहतर क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश दिए। वहीं क्रेशर जोन पाली में स्टोन क्रेशर लाइसेंस की निगरानी बारे समीक्षा की गई।
इस मौके पर डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला फरीदाबाद में 6 पीएलपीए की धारा 4 व 5 में अवैध खनन पर की गई कार्यवाही की रिपोर्ट डीएफओ को दे। उन्होंने कहा कि जिले में खनन गतिविधियों को लेकर पूर्णत: सख्ती के साथ सतर्कता बरती जाए और अवैध रूप से ओवरलोडिंग को लेकर भी सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए।
जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने समीक्षा बैठक में खनन विभाग, आरटीए, वन व अन्य सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी आपसी बेहतर तालमेल के साथ सख्ती से कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य की नियमित तौर पर समीक्षा करें और रिपोर्ट भी डीसी कार्यालय में प्रस्तुत करें। विभाग द्वारा यमुना क्षेत्र व बंद पड़े पहाड़ों का समय-समय पर मौके पर निरीक्षण जरूर करें। जिला फरीदाबाद में विभिन्न थानों, चौकियों में मुकद्दमें दर्ज करवाने और वाहनों को अवैध खनन परिवहन करते हुए पकड़ा जाने तथा वाहनों से पर्यावरण क्षति-पूर्ति राशि व खनिज की रॉयल्टी व जुर्माना राशि के रूप में उनसे जुर्माने की वसूली की धनराशि बारे विस्तृत जानकारी दी जाए।
बैठक में एसडीएम फरीदाबाद परमजीत सिंह चहल, एसडीएम बडख़ल पंकज सेतिया, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, आरटीए जितेन्द्र गहलोत, एसीपी सतपाल सिंह, एसीपी महेन्द्र वर्मा, जिला खनन अधिकारी कमलेश बिङ़लान, आरओ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सुमिता कनौडिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने एसएई के सहयोग से किया वर्कशॉप का आयोजन

Metro Plus

निर्जला एकादशी पर स्माइल कैंपियन व मारवाड़ी युवा मंच ने बीके चौक पर छबील लगाई

Metro Plus

Four Way Test – a philosophy – Rtn. J.P. Malhotra

Metro Plus