Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

नहीं कराया प्रोपर्टी टैक्स जमा तो होगी प्रोपर्टी सील, MCF हुआ सख्त!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 24 मार्च:
निगमायुक्त जितेंद्र कुमार के निर्देश पर नगर निगम फरीदाबाद के अधिकारियों द्वारा सीलिंग ड्राइव चलाया गया। जिसके तहत 20 इकाईयों को सील किया गया। जिसके अन्र्तगत एनआईटी जोन-2 में 05 इकाईयों को सील किया गया जिन पर करीब 21.17 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, ओल्ड फरीदाबाद जोन-1 में 15 इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 31.73 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।
उल्लेखनीय है कि सील की गई इकाईयों की सार्वजनिक नीलामी करने की कार्यवाही नगर निगम द्वारा तुरन्त ही अमल मे लाई जाने वाली है यदि इन बकायादारो ने समय रहते अपने बकायाजात जमा नहीं कराए। अत: निगमायुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि उपरोक्त कठोर कारवाई से बचने के लिए सभी अपने-अपने बकायाजात की अदायगी तुरन्त करें। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा इस प्रकार की सीलिंग की कार्यवाही चलती रहेगी।
इसके साथ-साथ आयुक्त नगर निगम ने सम्बंधित अधिकारियों को भी स्पष्ट किया कि सभी बकायादारो से सम्पति कर 31.03.2023 तक वसूल किया जाए जो बकाया कर जमा नहीं कराते उनके विरूद्ध नगर निगम अधिनियम 1994 के तहत वसूली की कार्यवाही नियमानुसार सुनिश्चित करे।

Related posts

रोटरी क्लब आस्था और ईस्ट ने RPS City में रक्तदान शिविर का आयोजन किया

Metro Plus

बिजली चोरी रोकना व Line Loss कम करना प्राथमिकताओं में शामिल: ML Rohilla

Metro Plus

विकास कालिया बने एनयूजे आई फरीदाबाद के अध्यक्ष

Metro Plus