Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

CM फ्लाइंग द्वारा संदिग्ध नकली NCERT किताबों को लेकर रेड।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 2 अप्रैल:
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने जा रहा है। प्राय: इन दिनों में नकली पुस्तकें बिकने अथवा विद्यालयों द्वारा अभिभावकों को किसी एक दुकान से पुस्तकें खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है। इस बारे में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हरियाणा पहले से ही सतर्क है इस मामले में CM फ्लाइंग को एक गुप्त सूचना मिली कि मल्होत्रा बुक डिपो सेक्टर-9 द्वारा NCERT की नकली किताबों को अधिक दामों पर बेच रहा है। यदि सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर रेड की जाये तो सच्चाई सामने आ सकती है।
उपरोक्त सूचना के आधार पर राजेंद्र कुमार उप-निरीक्षक द्वारा सर्वप्रथम NCERT विभाग मुख्यालय दिल्ली सम्पर्क किया गया। सार्वजनिक अवकाश होने के कारण NCERT के अधिकारियों से सम्पर्क नहीं हो सका। चूंकि नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है और छात्रों को नई किताबों की आवश्यकता है, इसलिए सभी छात्र जल्द से जल्द किताबें खरीद रहे है। यदि 1/2 दिन में चेक नही किया गया तो सभी किताबे बिक जाएगी। इसलिए ज़िला फरीदाबाद के शिक्षा अधिकारियों से सम्पर्क किया गया। जिला शिक्षा विभाग द्वारा हालातों को मध्यनजर रखते हुए महेंद्र सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी बल्लबगढ़ को नियुक्त किया गया। महेंद्र सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी बल्लबगढ़ द्वारा साथी कर्मचारी के साथ मल्होत्रा बुक सेंटर का निरीक्षण किया गया।
शिक्षा विभाग के निरीक्षण पर मल्होत्रा बुक सेंटर पर कक्षा-9 की Geography विषय की 7, Science विषय की 8 व Political Science की 9 किताबों पर NCERT का logo व Water Mark नजर नहीं आये। चूंकि इस बारे में NCERT के अधिकारी ही कार्यवाही कर सकते है, इसलिए इन किताबों को शिक्षा विभाग द्वारा अपने कब्जे में लिया गया है ताकि आगामी कार्यदिवस को NCERT के अधिकारियों से पड़ताल कराई जा सके।
NCERT के अधिकारियों से पड़ताल कराए जाने उपरांत जल्द आगामी नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

गरीब व मध्यमवर्गीय विरोधी और अमीर हितैषी है बजट: सुमित गौड़

Metro Plus

FMS में बुल्गारियन विद्यालय के शिक्षकों और प्रिंसिपल ने लिया शैक्षिक और पाठ्येत्तर सुविधाओं का आनंद

Metro Plus

Vidyasagar International School में डिस्ट्रिक्ट आर्चरी गेम्स का आयोजन किया गया

Metro Plus