Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

गणेश महोत्सव के अवसर पर जादूगर सीपी यादव ने किया मैजिक शौ

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 25 सितम्बर:
महाराष्ट्र मित्रमंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक गणेश महोत्सव गांधी कालोनी में बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर एक मैजिक शौ का आयोजन किया गया। मैजिक शौ जादूगर सीपी यादव द्वारा दिखाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भक्तिपूर्ण गीत द्वारा की गई। जादूगर सीपी यादव ने तीन अलग वस्त से तिरंगा बनाया। कार्यक्रम में बच्चे, बूढों ने मैजिक का बड़े चाव से आनन्द उठाया। मैजिक शो को देखने के लिए दौरान गांधी कालोनी निवासी बड़ी संख्या में मौजूद थे। जादूगार सीपी यादव ने रोमांच, खतरनाक,मजाकिया व दांतो तले नाखून चबाने वाले जादू दिखाकर सभी का मन मोह लिया।
जादूगर ने मंडल के तीन कार्यकताओं को मंच पर बुलाकर अपने हाथ पैर व गला बांधने का आदेश दिया जब सभी कार्यकताओं ने उनके हाथ पैर व गला रस्सी से बांध दिया तब उन्होनें पलक झपकते ही जादूगर सीपी यादव ने उन्हें खोल दिया। यह जादू देखकर सभी दर्शक आश्र्चय चकित रह गए और इस कारनामें पर देर तक तालियां बजाते रहे। कार्यक्रम के अंत में मंडल के प्रधान राजेन्द्र पांचाल व महासचिव ने जादूगर सीपी यादव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

mmm04

mmm

mmm01

mmm02

mmm03

Related posts

केडिएसफ़ोर की हर्बल दवाओं से होगा असाध्य बीमारियों का इलाज

Metro Plus

समाधान शिविर में होगा हर शिकायत का निदान:SDM शिखा

Metro Plus

Metro Plus Impact: निगमायुक्त ने गगन सिनेमा पर हो रहे अवैध निर्माण को धाराशायी करवाया

Metro Plus