Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जानिए कौन है वो उद्योगपति जिसकी कोठी की दीवारों में से मिली तीन करोड़ की नगदी?

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 7 अप्रैल:
शहर के एक नामी-गिरामी उद्योगपति की सैक्टर-9 स्थित कोठी पर वीरवार देर रात CGST विभाग की टीम ने रेड मारकर करीब तीन करोड़ की नगदी बरामद की है। खास बात यह है कि इस उद्योगपति ने इस रकम को अपनी कोठी की दीवारों में गुप्त तिजोरी बनाकर उसमें छिपाया हुआ था।CGST टीम ने इस रकम को मौके पर इन्कम टैक्स के अधिकारियों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। जिस उद्योगपति की कोठी पर CGST टीम ने रेड मारी उसका नाम राकेश गुप्ता बताया गया है।
उद्योगपति पर आरोप है कि ये GST की चोरी कर बिना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किए काम कर रहा था। हाल-फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक उद्योगपति राकेश गुप्ता के घर की दीवार तोडक़र ये नगदी बरामद की गई है। कैश को गिनने के लिए नोट गिनने वाली मशीनें मंगवाई गई थी। CGST की टीम ने इनकम टैक्स की टीम को केस हैंडओवर कर दिया है।

Related posts

कांग्रेस शासनकाल में बलात्कार की घटनाएं तीन गुना, डबल इंजन सरकार ने अपराधियों पर प्रभावी नकेल कसी है: मुख्यमंत्री

Metro Plus

शिक्षा मंत्री ने रो० गोपाल कुकरेजा को जिला प्रशासन की ओर से विशेष तौर पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया

Metro Plus

Principal Secretary, Tourism Dr. Sumita Misra releasing the poster of 24th Mango Mela to be organized at Pinjore Gardens

Metro Plus