Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

IMA ने टाउन पार्क में पैदल मार्च कर दिए आम जनता को स्वास्थ्य संबंधी सुझाव।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 8 अप्रैल:
विश्व स्वास्थ्य दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर IMA फरीदाबाद में सेक्टर-12 टाउन पार्क में सुबह 7 बजे समर्पण दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता IMA फरीदाबाद प्रधान डॉ. दिनेश गुप्ता ने की। इस अवसर पर IMA की महिला विंग ने भी बढ़-चढक़र भाग लिया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी डॉक्टर्स भारतीय ध्वज के नीचे बैनर और पोस्टर लेकर एकत्रित हुए। सभी डॉक्टर ने अपने मरीजों के प्रति नि:स्वार्थ सेवा करने की शपथ ली। इसके बाद वहां इकट्ठे हुए डॉक्टर्स ने पैदल मार्च करते हुए पार्क का चक्कर लगाया। सभी डॉक्टर्स ने पार्क में सैर कर रहे आम लोगों को अच्छे स्वास्थ्य की जानकारी और शुभकामनाएं देते हुए उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के टिप्स दिए।
इस अवसर पर IMA हरियाणा के सीनियर संरक्षक डॉ. नरेश जिंदल ने बताया कि भारतवर्ष में 70 प्रतिशत स्वास्थ्य सेवाएं प्राइवेट डॉक्टर ही उपलब्ध करवा रहे हैं जबकि गवर्नमेंट डॉक्टर सिर्फ 25 से 30 प्रतिशत ही स्वास्थ्य सुविधाएं देते हैं। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से हरियाणा के संरक्षक डॉ. अनिल गोयल, डॉ. रामानंद रस्तोगी, डॉ. प्रताप सिंह तंवर, डॉ. सुरेंद्र दत्ता, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. अनिल डूडेजा, डॉ. दीपा गुप्ता, डॉ. रेनू वाधवा, डॉ. शिल्पा गुप्ता, डॉ. योगेश गुप्ता, डॉ. सुदर्शन गुप्ता, डॉ. सुनील पाराशर, डॉ. गुलशन गुलयानी, डॉ. रीता डूडेजा, डॉ. अरुण कुंडू, डॉ. अनु गुलानी, डॉ. सुनीता शर्मा, डॉ. मनीषा गुप्ता, डॉ. अरुणा, डॉ अंजू गुप्ता, डॉ. वंदना आदि उपस्थित थे

Related posts

मां वैष्णों सबकी मनोकामना जरूर पूरी करती है: चौ०महेंद्र प्रताप सिंह

Metro Plus

Blue Angels Global School में धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी का पर्व

Metro Plus

एफएमएस में बच्चों को गुड टच एंड बेड टच के बारे में बताया गया

Metro Plus