Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Vidyasagar इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया वैसाखी पर्व

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 14 अप्रैल:
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल घरौडा में डॉ० भीमराव अंबेडकर जंयती के साथ वैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में नर्सरी कक्षा से लेकर तृतीय कक्षा के नन्ने-मुन्हे बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचें बच्चों ने वैसाखी पर्व पर रंग बिरंगी पौशाकों को धारण कर स्कूल के प्रागंण को चार चांद लगा रहे थे।
इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने डॉ० भीमराव अंबेडकर जंयती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज भारतीय संविधान के शिल्पकार, आधुनिक भारत के निर्माता, महान समाज सुधारक, सामाजिक समानता के प्रबल पक्षघर, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर की जंयती है। सभी अंबेडकर जी से बहुत कुछ सीख सकते है, लेकिन दो गुण ऐसे है जो हर भारतीय में होने चाहिए। जिसमें समानता के प्रति वह प्रतिबंध थे। वह हर चीज को समानता की दृष्टि से देखते थे और हर भारतीय में समानता के प्रति भाव बहुत जरूरी है। वहीं डॉ० बीआर अंबेडकर बहुत पढ़ते थे और वे बचपन से ही मेधावी छात्र रहे। उनमें ज्ञान की आकांक्षा बहुत अधिक थी। इसी के चलते उन्होंने लगभग 32 डिग्री हासिल की और विदेश से डॉ० की डिग्री हासिल की। विद्यार्थी को चाहिए कि वह अपने ज्ञान को अधिक से अधिक बढ़ाने के लिए हर समय जागरूक रहे। ताकि पढ़ा लिखा व्यक्ति पढ़ा लिखा समाज बनाकर खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
इस मौके पर विद्यालय के निदेशक दीपक यादव ने सभी को वैसाखी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज खुशियों और समृद्धि का कृषि पर्व वैसाखी है। सिख समुदाय के लोग वैसाखी को नए साल के रूप में मनाते हैं। इस दिन लोग अनाज की विधिवत पूजा कर ईश्वर को धन्यवाद देते हैं। इसलिए इस पर्व को धन्यवाद दिवस भी कहा जाता है। इसके पश्चात दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों के साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं। साथ ही मिठाइयां बांटकर एक दूसरे का मुंह मीठा करते हैं। वहीं दीपक यादव ने धार्मिक मान्यता के अनुसार आज के दिन की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वैसाखी के दिन ही ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की है। अत: वैसाखी पर्व का विशेष महत्व है। इसी दिन गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। इस लिए सभी को धूमधाम से वैसाखी पर्व मनाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय मेंं पहुंंचने वाले अभिभावकों, अध्यापक और अतिथियों का आभार व्यक्त कर प्रसाद वितरण किया।

Related posts

रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा 220 से अधिक जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन वितरित किया गया

Metro Plus

एडवांस्ड कॉलेज में आयोजित कॅन्फ्लुएंस-2017 में प्रतिभागियों ने किया अपनी कला का प्रदर्शन

Metro Plus

हार्डवेयर मामले में MCF व प्रशासनिक अधिकारियों पर गिर सकती है गाज, विजिलेंस ने की FIR दर्ज

Metro Plus