Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

इनरव्हील क्लब ने लोगों को ठंडा और साफ पानी पिलाने के लिए लगाया नया वॉटर कूलर।

मैट्रो प्लस से ऋचा गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 26 अप्रैल:
इनरव्हील क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन द्वारा अमृतधारा प्रोजेक्ट के तहत अक्षयातृतिया के अवसर पर लोगों को ठंडा और साफ पानी मुहैया कराने के लिए एक वॉटर कूलर लगाया गया जिसका उद्घाटन इनरव्हील क्लब की प्रधान संदीपिका वशिष्ठ और एसी मेंबर अनिता जैन द्वारा किया गया। सैक्टर-82 स्थित श्रीहरि मंदिर में लगाए गए इस वॉटर कूलर में वॉटर कुलेंट और आरओ सिस्टम भी इंस्टाल किया गया है।
क्लब मेंबर्स ने लोगों से अपील की कि वे इस वॉटर कूलर को ाफ-सुथरा रखें ताकि लोगों को हमेशा साफ-सुथरा ठंडा पानी मिल सके।
इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की प्रधान संदीपिका वशिष्ठ, सेक्रेटरी अंजू महाना, कोषाध्यक्ष पूजा जैन, वाईस प्रेजिडेंट मीनू गुप्ता, आईएसओ मनीता सिंगला, शालू, रेखा, पूजा गुप्ता, संजना, निशा जैन, कंचन बंसल, रीना परमार और मुक्ता जैन आदि क्लब मेंबर्स मौजूद थे। इस अवसर पर मंदिर में कीर्तन और भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Related posts

STF के छापे में NCERT की नकली किताबें पकड़ी, 35 करोड़ का माल बरामद!

Metro Plus

Kundan Green Valley स्कूल में शुरू हुई डिस्ट्रिक्ट गेम शूटिंग प्रतियोगिता।

Metro Plus

ब्रांडेड स्कूल DPS-19 के पेरेंट्स ने मनमानी फीस को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

Metro Plus