Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

मॉडर्न BP पब्लिक स्कूल के बच्चों ने ऐसा क्या कर दिया कि DC को उन्हें बुलाकर……….?

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 26 अप्रैल:
देश मे प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो बस उन्हें तलाशने की और तराशने की। और इस काम को सेक्टर-23 जैसेे स्लम एरिया में बखूबी अंजाम दे रहा है मॉडर्न बी.पी.पब्लिक स्कूल।
स्कूल के चेयरमैन ओ.पी.परमार और प्रिंसिपल जितेंद्र परमार के मार्गदर्शन में मॉडर्न बी.पी.पब्लिक स्कूल के छात्रों की एक टीम ने हाल ही में अब एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि स्कूल का नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।
बता दें कि शहर के नामी-गिरामी मॉडर्न बी.पी.पब्लिक स्कूल के बच्चों ने विश्व में सबसे छोटा सेंसर कोड बनाकर एक इतिहास रच दिया है। स्कूली बच्चों ने बताया कि बल्ब में इस सेंसर कोड के लगा देने से बंद कमरे में लाइट स्वयं ही खुद बंद हो जाएगी और जब आप कमरे में पहुंचेंगे तो वह स्वयं ही बिना स्वीच दबाए चालू हो जाएगी।
बच्चों के इस हौंसले को ओर अधिक बढ़ाने के लिए जिले के डीसी विक्रम सिंह ने बच्चों को अपने कार्यालय में बुलाकर उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ये बच्चे खूब नाम रोशन करेंगें।
इस खुशी के मौके पर स्कूल के चेयरमैन ओपी परमार तथा प्रिंसीपल जितेंद्र परमार ने बताया कि पहले जो सेंसर कोड होते थे वो कई-कई पेज के होते थे जिनको याद रखना भी मुश्किल होता था। लेकिन अब उनके मॉडर्न बी.पी.पब्लिक स्कूल के बच्चों की एक टीम ने मात्र चार अंकों का एक ऐसा कोड बना दिया है जिससे कमरे की लाईट अपने आप ऑन-ऑफ हो जाएगी। जैसे कि जब आप कमरे में होंगे तो लाईट बिना स्विच ऑन करे जलती रहेगी और जब कमरे से बाहर जाएंगे और वहां कोई नही होगा तो लाईट बिना स्विच ऑफ करे अपने आप बंद हो जाएगी। इसके लिए बस आपको कनेक्शन में सेंसर कोड लगाना होगा। यही कारण रहा कि वल्र्ड में सबसे छोटा सेंसर कोड ईजाद/बनाने के लिए मॉडर्न बी.पी.पब्लिक स्कूल का नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है जोकि शहर के लिए गौरव की बात है।
किन विद्यार्थियों ने ईजाद किया ये सेंसर कोड?:-
मॉडर्न बी.पी.पब्लिक स्कूल का नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाने और सेंसर कोड बनाने में स्कूल के 8 विद्यार्थियों ने अपनी भूमिका निभाई जिनमें 6 लड़कियां और दो लडक़े हैं। इनके नाम कनिका, निहारिका, प्राची, तनिशा, विशाखा, यशिका, यश और सुयांश हैं। इप विद्यार्थियों को जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने सम्मान देकर उनकी हौंसलाअफजाई कर स्कूल प्रबंधन को भी मुबारकबाद दी है।
बता दें कि सेक्टर-23 जैसेे स्लम एरिया में वर्षों से मॉडर्न बी.पी.पब्लिक स्कूल के चेयरमैन ओपी परमार के मार्गदर्शन में बच्चों को शिक्षित कर उनका भविष्स बना रहा से स्कूल इससे पहले भी स्पोर्ट्स और साईंस के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य कर शहर का नाम रोशन कर चुका है।

Related posts

हरियाणा में क्रिटिकल केयर परिवहन सेवा हुई मजबूत, नई एएलएस एम्बुलेंस ने 46 दिनों में संभाले हजारों केस: डॉ. सुमिता मिश्रा

Metro Plus

लायंस क्लब एवरशाइन द्वारा सरकारी स्कूल के बच्चों में किया गया स्वेटर और उपयोगी कपड़ों का वितरण।

Metro Plus

पंकज जैन अजरौंदा मंडल युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष नियुक्त हुए

Metro Plus