Metro Plus News
फरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन, फरीदाबाद प्रथम!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 15 May:
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर-12 में 22वीं हरियाणा राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2023 का विधिवत समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के पूर्व राजनितिक सलाहकार अजय गौड़ उपस्थित थे जबकि विशिष्ट अतिथि मनोज टांटिया प्रबंध निदेशक अड़माक ऑटो प्रा. लि., एकॉर्ड सुपरस्पेशल्टी से डॉ. राकेश कुमार एवं डॉ. नमन गोयल, फ़रीदाबाद जिला स्विमिंग संघ के अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता, फ़रीदाबाद जिला किक बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल उपस्थित थे।
इस प्रतियोगता में पदक तालिका में सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक हासिल कर प्रथम स्थान पर फरीदाबाद, द्वितीय स्थान पर रोहतक एवं तीसरे स्थान पर झज्जर जिले की टीम रही। सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ के संस्थापक महासचिव संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Related posts

Chief Minister Mr. Manohar Lal welcoming Punjab Chief Minister,Mr.Parkash Singh Badal

Metro Plus

रोटरी क्लब संस्कार द्वारा प्रोवासी बंगाली संस्था के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

Metro Plus

जनता के मन में जात पांत का जहर घोल रही भाजपा: लखन सिंगला

Metro Plus