Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

OYO होटल में युवक ने क्यों की युवती की हत्या? देखें!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 14 जून:
डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ के दिशा-निर्देश के तहत कार्यवाही करते हुए सैक्टर-31 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र व उनकी टीम ने हत्या के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम आकाश है, जोकि (24) वर्ष का है व फरीदाबाद की शिव कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें आरोपी ने एक 23 वर्षीय युवती की गला दबाकर हत्या कर दी थी। सूचना मिलते ही एसीपी क्राइम अमन यादव और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को घटनास्थल से ही काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी युवती को पिछले करीब 8 साल से जानता था। आरोपी आकाश दिल्ली की एक कंपनी में अकाउंटेंट का काम करता है। आरोपी को शक था कि युवती किसी और लड़के से बात करती है। इसके चलते उसने युवती को एनएचपीसी चौक के पास स्थित दा लाइमस्टोन ओयो होटल में बुलाया। आरोपी सुबह करीब 11:00 बजे युवती को होटल में लेकर गया जहां पर उसका युवती के साथ झगड़ा हो गया और उसने रस्सी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस द्वारा आरोपी को मौके से काबू करके थाने लाया गया और युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले किया गया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग रस्सी बरामद की जा चुकी है। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में पूछताछ जारी है।

Related posts

आखिर क्यों लखन सिंगला ने भाजपा सरकार पर महापुरूषों का अपमान करने का आरोप लगाया? देखें!

Metro Plus

अवैध कॉलोनी काटने व उसमें निर्माण करने वालो के खिलाफ सख्ती बरती जायेगी: राजेन्द्र टी. शर्मा

Metro Plus

समन्वय परिवार ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Metro Plus