Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्यवाही: सीपी विकास अरोड़ा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News,1अगस्त:
पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा और डीसी विक्रम सिंह ने पुलिस फोर्स बल के साथ जिला फरीदाबाद में फ्लैग मार्च निकाला। लोगों को शांति से रहने का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुआ कहा कि वह स्वयं अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहें और अफवाहों से बचें। उन्होंने कहा कि कहीं भी कोई संदिग्ध घटना दिखाई देती है तो तुरंत प्रशासन से संपर्क करें।

इस मौके पर पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने कहा कि कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।
इस मौके पर जिला उपायुक्त डीसी विक्रम सिंह ने आम जनता को शांति का संदेश दिया और जनता अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत रहने तथा अफवाहों से बचने को कहा।
फ्लैग मार्च अंखिर चौक, बडख़ल, पाली रोड़, सैक्टर-48, सैनिक कॉलोनी, भाकरी से गांव पाली होते हुए धौज, आलमपुर, सिरोही, खोरी तक पहुंचा।

फ्लैग मार्च सोहना रोड़ होते हुए बल्लभगढ़ रोड़, पटेल चौक, गौंछी, सैक्टर-25, सैक्टर-55, सैक्टर-56, सैक्टर-58, जेसीबी चौक, मथुरा रोड़ होते हुए बल्लभगढ़ मैट्रो स्टेशन, बल्लभगढ़ बस स्टैंड होते हुए बल्लभगढ़ के अंबेडकर चौक, अग्रवाल कॉलेज, तिगांव रोड़, सैक्टर-3, सैक्टर-7 व सैक्टर-8 डिवाइडिंग रोड़ होते हुए मिलन चौक पहुंच कर वहां से सैक्टर-9 व सैक्टर-10 के डिवाइडिंग रोड़ से फ्लैग मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय परिसर में पहुंचे।

Related posts

एनएसयूआई ने झंडा फहराकर मनाया स्वतंत्रता दिवस

Metro Plus

सावित्री पॉलीटेक्निक में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया

Metro Plus

SRS International स्कूल में तिरंगा और टेलेंट महोत्सव का आयोजन किया गया।

Metro Plus