Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

दिव्यांग लोगों की सेवा ईश्वर की सेवा के सम्मान: राजेश नागर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News,1अगस्त:
तिगांव विधानसभा के सैक्टर-71 लीलावती एंक्लेव फेस 2 में दृष्टिहीन एजुकेशन एंड चैरिटी फाउंडेशन के प्रशिक्षण केंद्र का विधायक राजेश नागर ने रिबन काटकर उद्वघाटन किया।
इस मौके पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि संस्था द्वारा दिव्यांगों के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोलना एक बहुत बड़ी और अच्छी पहल है। अगर सरकार की तरफ से किसी भी प्रकार की कोई मदद की जरूरत पड़े तो बेझिझक होकर बोल देना, सरकार हर संभव प्रयास करेगी।
इस मौके पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि मनोहर लाल सरकार जनहित में बड़े निर्णय कर रही है। इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक बड़ी सौगात देते हुए फरीदाबाद की करीब 59 कॉलोनियों को नियमित कर दिया है, जिसमें एक यह कॉलोनी भी है जिसमें दृष्टिहीन एजुकेशन एवं चैरिटी फाउंडेशन केंद्र का शुभारंभ किया जा रहा है। अब इसके साथ-साथ नियमित की गई तमाम कॉलोनी में विकास की कोई कमी नहीं रहेगी। उन्होंने फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों को इस नेक काम के लिए बधाई दी। दृष्टिहीन एजुकेशन एवं फाउंडेशन के डॉयरेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण केंद्रों को खोलने का मुख्य उद्वेश्य दृष्टिहीन लोगों को एक नई राह दिखाना है। इस प्रशिक्षण केंद्र में दिव्यांग लोगों को होम साइंस, आर्ट एवं क्राफ्ट, कंप्यूटर साइंस, जापानी थेरेपी आदि कार्यों की ट्रेनिंग दी जाएगी जिससे यह अपना भविष्य बना सकेंगे। इससे पहले मौके पर लोगों ने विधायक के पहुंचने पर फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। कुछ दिव्यांग व्यक्तियों ने स्वागत गीत भी प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर पंकज, ज्योति, राजू, रंजीत कुमार, अमित, सत्यपाल सिंह, टेकचंद, जय सिंह नेगी, आनंद चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts

MRIIRS फरीदाबाद नगर-निगम और NIUA के बीच साइन हुआ WASH अग्रीमेंट

Metro Plus

भाजपा विधायक राजेश नागर ने अपने कार्यालय पर क्षेत्र की सरदारी और कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति

Metro Plus

अनियमित जगहों पर रजिस्ट्री होने का गलत व भ्रामक प्रचार करने वालों पर होगी कार्यवाही: तहसीलदार गुरूदेव

Metro Plus