Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

कुपोषण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में डॉ. सुमिता मिश्रा का नया कदम!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट

Chandigarh, 17 August: महिला एवं बाल विकास विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा की उपस्थिति में हरियाणा के महिला एवं बाल विकास विभाग और संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के बीच सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुए। MOU एकीकृत बाल विकास सेवाओं की पोषण प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए हुआ है। इसके अलावा राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाएगा। 

महिला एवं बाल विकास विभाग और संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के बीच पोषण और लिंग सशक्तिकरण के क्षेत्र में विभाग के काम को मजबूत करने के लिए ज्ञान, कौशल और विशेषज्ञता के हस्तांतरण की सुविधा प्रदान की जाएगी।

डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि एकीकृत बाल विकास सेवाओं (ICDS) की पोषण प्रभावशीलता बढ़ाने पर WFP के साथ यह सहयोग हरियाणा में महिलाओं और बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार लाने में काफी मदद करेगा। यह सहयोग कुपोषण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के प्रयासों को मजबूत करेगा।

Related posts

भाजपा सरकार ने जनता को दी महंगाई और भ्रष्टाचार की सौगात: उदयभान

Metro Plus

मैट्रो अस्पताल ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक स्वास्थ्य वार्ता का किया आयोजन

Metro Plus

केंद्रीय मंत्री ने सैक्टर-31 के टाउन पार्क के नजदीक करीब 10 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले स्विमिंग पुल का किया शिलान्यास

Metro Plus