Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

आत्मा एक अति सूक्ष्म ज्योति का पुंज सितारे की तरह है: बी.के.पूनम

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 15 अक्टूबर (नवीन गुप्ता): ब्रह्माकुमारीज द्वारा मेट्रो गार्डन में आयोजित अलविदा तनाव शिविर में तीसरे दिन इंदौर से आई बी.के.पूनम ने आत्मा साक्षात्कार का ज्ञान दिया।
बी.के.पूनम ने बताया कि जितना-जितना हम खुद को जानेंगे उतना-उतना हमारे भीतर की शक्तियां भी जागृत होती जाएंगी और तनाव कम होता जायेगा। उन्होंने कहा कि हम वास्तव में आत्मा है शरीर नहीं और आत्मा का स्थान भृकुटि के बीच में होता है। जैसे कोई भी उपकरण बिजली से चलता है वैसी ही शरीर भी आत्मा रूपी ऊर्जा से चलता है। आत्मा एक अति सूक्ष्म ज्योति का पुंज सितारे की तरह है। यदि प्रत्येक घंटे में एक मिनट हम स्वयं को आत्मा अनुभव करेंगे तो आत्मिक शक्ति का विकास होगा और बाहरी प्रभाव कम होगा। हल्का भी अनुभव होगा साथ ही एकाग्रता कि शक्ति भी बढ़ेगी और निर्णय शक्ति का भी विकास होता है। आत्मा अनुभव करने से शरीर में हीलिंग एनर्जी निकलती है और शरीर में रोगों को नष्ट करने की शक्ति मिलती है। आत्मा मन की मालिक है इसलिए किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए मन को आदेश दें कि मैं एक शक्तिशति आत्मा हूं। जीवन में हम दूसरों को आदेश देते हैं लेकिन अब हमें स्वयं को आदेश देना सीखना होगा। शिविर में लगभग 1500 लोगों ने भाग लिया।

IMG_8354

Related posts

सुप्रीम कोर्ट का फैसला मुस्लिम बहनों के लिए नई सुबह लेकर आया

Metro Plus

रोटेरियन अनिल बहल बने रोटरी डिस्ट्रिक्ट में जोनल चेयर-एडमिन।

Metro Plus

मानव रचना के चार कोर्सिस को मिला NBA से एक्रेडिटेशन

Metro Plus