Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सुमित गौड़ सहित वरिष्ठ कांग्रेसियों ने ध्जवारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 17 अगस्त:
77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सैक्टर-10 स्थित कांग्रेस भवन में प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ के संयोजन में सभी कांग्रेसजनों ने ध्जवारोहण कर राष्ट्रगान भी गाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता योगेश गौड़, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान गुलशन बग्गा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ० एस.एल. शर्मा, एआईसीसी सदस्य पराग शर्मा, रिंकू चंदीला लोकसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस, जया शर्मा महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता नीरज गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र चंदेलिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रेनू चौहान वशिष्ठ, बाबूलाल रवि, कांग्रेसी नेता संजय सोलंकी, अनिल कुमार नेताजी, चेयरमैन ज्ञानचंद आहुजा, युवा नेता विष्णु ठाकुर, युवा समाजसेवी वरूण बंसल, युवा कांग्रेसी नेता गौरव चौधरी, राकेश मित्तल मौजूद थे।

इस मौके पर उपस्थित कांग्रेसियों ने अपने-अपने विचार रखते हुए स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन किया। कांग्रेसियों ने संयुक्त रूप से कहा कि आजादी हमारी धरोहर है, इसे सहजकर रखना हमारा दायित्व बनता है क्योंकि देश को आजाद करने में हमारे पूर्वजों व स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी इसलिए हमारा दायित्व बनता है कि आज हमें आजादी रूपी इस धरोहर की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज बेशक हमारा देश आजाद फिर भी कुछ सामाजिक बुराईयां आज भी समाज में फैली हुई है, जिन्हें दूर करने के लिए हम सभी को संगठित होकर कार्य करने की जरूरत है। कांग्रेसियों ने कहा कि आजादी के इस पर्व पर वह सभी स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाज व देशहित में कार्य करने का संकल्प लेते है।

Related posts

CEO शिखा ने एसआईआर अभियान का किया निरीक्षण, मतदाताओं से प्रपत्र जमा कराने की अपील

Metro Plus

राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने करोड़ों रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया

Metro Plus

हर साल करीब 25 लाख लोगों की मृत्यु भारत में दिल की बीमारी के कारण होती है: डा. एसएस बंसल

Metro Plus