Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज ने कहा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री।

विप्र फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का 75वां जन्मदिन
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
नई दिल्ली, 15 सितंबर:
विप्र फाउंडेशन ने नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा का 76वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया। हुड्डा केे दिल्ली स्थित आवास पर विप्र फाउंडेशन के द्वारा एक भव्य आशीर्वाद कार्यक्र्रम रखा गया। कार्यक्रम का आयोजन विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र भारद्वाज ने किया। इस मौके पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच वृंदावन से खास तौर पर मंगवाया 75 किलो का विशेष केक काटकर विप्र बंधुओं की खुशी को दोगुना किया।
वृंदावन से आए पुजारियों (ब्राह्मणों) ने मंत्रोच्चारण, शंखनाद और उदघोष के बीच भूपेंद्र हुड्डा को श्री बांके बिहारी का विशेष आशीर्वाद भी दिया। विप्र फाउंडेशन की ओर से मिले प्यार और सम्मान व आशीर्वाद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ब्राह्मण समाज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी को 76 वर्ष हो गए, पूरे देश में आजादी के अमृत उत्सव मनाए जा रहे हैं। उन्हें खुशी है कि उन्होंने आजाद देश की सरजमीं पर अपनी आंखें खोलने का अवसर मिला।
उन्होंने कहा कि वे स्वयं स्वतंत्रता सेनानी परिवार से संबंध रखते हैं। उनके दादा और पिता स्वर्गीय चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा स्वतंत्रता सैनानी थे। उन्हें गर्व है कि उन्हें सैनिक परिवार में जन्म लेने का अवसर मिला। उन्होंने समारोह में आए सभी का आभार व्यक्त करते हुए देश और प्रदेश की तरक्की की कामना भी की।
राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने विप्र फाउंडेशन का आभार जताते हुए कहा कि कोरोना काल में विप्र फाउंडेशन की ओर से की गई सेवाओं को याद किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को बधाई और शुभकामनाएं दी तथा उनके लंबे जीवन की कामना की।
गिरीश भारद्वाज ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के विकास पुरूष हैं। हुड्डा साहब के नेतृत्व में कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में अविस्मरणीय उपलब्धियां हासिल की। हुड्डा साहब ने प्रदेश को नंबर-1 का खिताब दिलाया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में कांग्रेस हरियाणा में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक कुलदीप वत्स, विधायक नीरज शर्मा, पूर्व विधायक राधेश्याम, विप्र फाउंडेशन प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप वत्स, विप्र फाउंडेशन जिला अध्यक्ष फरीदाबाद संजय शर्मा, पूर्व पार्षद बालकिशन, विवेक वशिष्ठ, देशराज शर्मा, डॉ. रामनारायण भारद्वाज, टेकचंद शर्मा, देव शर्मा सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

Related posts

Haryana Chief Minister, Mr Manohar Lal welcoming Yogrishi Swami Ramdev on the first day

Metro Plus

Mr. Manohar Lal being presented with a memento during the concluding ceremony of Ratnawali Festival at Kurukshetra University…

Metro Plus

Delhi Scholars इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

Metro Plus