Metro Plus News
Uncategorized

मल्होत्रा ने दी सरकारी स्कूल की छात्राओं को Strive स्कीम की जानकारी।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।

फरीदाबाद, 5 नवंबर: राजकीय कन्या विद्यालय NIT 2 की छात्राओ का एक दल DLF में कार्यरत भारतीय वाल्व्स प्राइवेट लिमिटेड में भ्रमण हेतु आया। दल भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को हरियाणा कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित स्ट्राइव योजना के विषय में जानकारी प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर होने के प्रति जागरूक करना था।

इस मौके पर DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जोकि स्ट्राइव योजना में कौशल विभाग का भागीदार है) के प्रधान जेपी मल्होत्रा ने उपस्थित छात्राओं का प्रोत्साहित करते कहा कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में शिक्षा का अहम योगदान है और शिक्षा ही उसे आत्मनिर्भर बनाने हेतु सहायक है।

श्री मल्होत्रा ने छात्राओं को बताया कि वर्तमान में सभी को कार्य दक्ष होना चाहिए ताकि वह स्वाबलंबी बन सके।

उन्होंने हरियाणा सरकार के कौशल विकास विभाग की स्ट्राइव योजना के संबंध में जानकारी प्रदान करते कहा कि इस योजना से कोई भी छात्र-छात्रा 12वीं पास उपरांत इस योजना का लाभ उठा सकता है।

श्री मल्होत्रा ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत छात्र अपनी रुचि अनुसार किसी भी ट्रेड कार्य दक्ष हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस योजना में एसोसिएशन द्वारा संचालित सेंटर में छात्राएं टेलर, कंप्यूटर ऑपरेटर, CNC ऑपरेटर और क्वालिटी कंट्रोल की ट्रेनिंग लेने उपरांत कार्य दक्ष हो सकते हैं। सरकार द्वारा संचालित अप्रेंटशिप योजना के अंतर्गत 1 साल तक काम कर सकते हैं और उसके बाद यदि संस्थान द्वारा काम से संतुष्टि पाई जाती है तो उसे नियमित रुप से रखा जा सकता है। 

श्री मल्होत्रा ने बताया कि इस योजना में सरकार द्वारा उपरोक्त ट्रेड हेतु DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन को भागीदार के रूप में चयनित किया गया है ताकि इस योजना के लाभ युवा पीढ़ी को अधिकाधिक प्राप्त हो सके। 

उन्होंने कहा कि इस योजना द्वारा छात्र-छात्राओं को जहां एक और कार्य दक्षता प्राप्त होगी वहीं अन्य लोगों हेतु रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

श्री मल्होत्रा ने छात्राओं से वाल्वस के उत्पादन, सुरक्षा मानकों, गुणवत्ता की  जानकारी भी सांझा की।

इस अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो की निदेशक सुश्री विभा रानी ने भी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया।

इस मौके पर स्कूल के शिक्षक, स्टाफ, छात्राओं के साथ-साथ एसोसिएशन के सदस्यों और भारतीय वाल्व्स प्राइवेट लिमिटेड के श्रमिक स्टाफ की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related posts

Odd-Even खत्म कर पूरे बाजार खोलने की अनुमति दे प्रशासन: जगदीश भाटिया

Metro Plus

कार्यालय कार्यकर्ता के लिए कर्मक्षेत्र का केंद्र बिंदु होता है: मुख्यमंत्री

Metro Plus

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार वाहन लोगों को दे रहा है कोविड-19 संबंधी नवीनतम जानकारी: यशपाल

Metro Plus