Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

विधायक राजेश नागर ने गांव शाहाबाद में मेरा गांव मेरा अभिमान की शुरूआत की

Metro Plus से Naveen Gupta की खास रिपोर्ट।
Faridabad News, 21 नवंबर:
तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने गांव शाहाबाद में मेरा गांव मेरा अभिमान अभियान की शुरूआत की। उन्होंने यहां पर लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। जहां पहुंचने पर उनका स्थानीय ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झाड़ू उठाई और लोगों को स्वच्छता का महत्व दोबारा याद दिलाया। आज देश में स्वच्छ भारत अभियान के नाते लोग स्वच्छता की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं, लेकिन स्वच्छता हम सबको अपनानी होगी। उन्होंनेे कहा कि साफ -सफाई का काम केवल सरकारी विभागों और जनप्रतिनिधियों के सहारे नहीं छोड़ा जा सकता है। यह काम हम सबको मिलकर करना होगा। विधायक नागर ने कहा कि कूड़ा फैलाने के लिए कोई बाहर से व्यक्ति नहीं आता है। यह समस्त कूड़ा हम लोग खुद ही फैलाते हैं। इसलिए यदि हम अपना कूड़ा भी फैलाने से रूक जाएं तो बहुत हद तक देश-विदेश में स्वच्छता आ जाएगी।
इस मौके पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि मैंने देखा है कि जब हम लोग बाहर के मुल्कों में जाते हैं तो वहां पर कोई रैपर, पॉलिथीन खुले में नहीं फैंकते हैं बल्कि स्वच्छता के सभी नियमों का पालन करते हैं और कूड़े को डस्टबिन में ही डालते हैं। लेकिन भारत में हम अपने दैनिक प्रयोग का कूड़ा चलते फिरते सड़कों पर डालते हैं। जिससे देश प्रदेश में स्वच्छता की वह छवि नहीं बन पा रही है जो होनी चाहिए।

विधायक राजेश नागर ने कहा कि गांव शाहाबाद में एक नई और अच्छी परंपरा की पहल की है जिसके लिए मैं उन सबको बधाई देता हूं। इन सबको मैं शुभकामनाएं देता हूं कि आपका मेरा गांव मेरा अभिमान कार्यक्रम से अन्य गांव शहर और व्यक्ति भी प्रेरणा लेंगे।
इस अवसर पर सरपंच बलबीर, पूर्व सरपंच अजब सिंह नागर, रंजीत नागर, सरजीत नागर, हरस्वरूप नागर, लक्ष्मण नागर, रतन सरपंच कबूलपुर, कृष्ण कौशिक, डॉ० कर्मवीर, दीपक नागर, सतपाल नागर, अनिल नागर आदि प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

एशलान इंस्टीट्यूट में 250 छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए सर्टिफिकेट

Metro Plus

1 जून से एसबीआई के ग्राहकों को लगने वाला है भारी झटका

Metro Plus

एडवांस्ड इंस्ट्रीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने फेयरवैल पार्टी में मचाया जमकर धमाल

Metro Plus