Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

परमात्मा को जानना ही मानव का धर्म है: अमन महेंद्रु

गांव खेड़ी गुजरान में निरंकारी मिशन के विशाल सत्संग कार्यक्रम का आयोजन
Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 27 दिसम्बर:
खेड़ी गुजरान गांव में निरंकारी मिशन की फरीदाबाद ब्रांच द्वारा विशाल सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी के विश्व बंधुत्व व एकतत्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उपदेश से इस सत्संग कार्यक्रम का आयोजन गर्वमैंट कालेज खेड़ीकलां के प्रांगण में किया गया।

इस कार्यक्रम में श्री अमन महेंद्रू (केंद्रीय ज्ञान प्रचारक, निरंकारी मिशन आगरा, उत्तर प्रदेश) ने आए हुए सभी भक्तजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य जन्म परमात्मा की प्राप्ति के लिए मिला है। परमात्मा को जानना ही मानव का धर्म है। श्रीमद् भागवत गीता में बताया गया है कि परमात्मा का अविनाशी रूप देखकर ही इसकी भक्ति की जा सकती है। इस परमात्मा की प्राप्ति के लिए हमारे कर्मों का मनुष्य वाले होना आवश्यक है। मनुष्य जन्म सर्वश्रेष्ठ इसीलिए है क्योंकि केवल वही परमात्मा के ज्ञान को प्राप्त कर सकता है। यही संदेश आज निरंकारी मिशन दे रहा है।

सत्संग में हरियाणवी, गढ़वाली, पंजाबी, भोजपुरी, हिंदी आदि भाषाओं का सहारा लेते हुए भक्तों ने गीतों, कविताओं व विचारों द्वारा यही संदेश दिया कि एक को जानकर, एक को मानकर ही एक की भक्ति की जा सकती है। हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्तिमय वातावरण में सत्संग का आनंद प्राप्त किया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन निरंकारी मिशन के फरीदाबाद के संयोजक महेश चंद के साथ सचिन अरोड़ा, संजय अरोड़ा,चरण दास मेहमी, रमेश चावला व श्रीमती शील बजाज द्वारा किया गया।

सत्संग में MLA NIT नीरज शर्मा, नगेंद्र भडाना Ex. MLA,, आप पार्टी के नेता धर्मवीर भड़ाना, सरपंच पावटा, आर के चिलाना मेंबर ग्रीवेंस कमेटी फरीदाबाद व सुनील शर्मा प्रिंसिपल, गवर्नमेंट कॉलेज खेड़ी गुजरान ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

मंच संचालन शुभम ओबेरॉय द्वारा किया गया व कार्यक्रम की व्यवस्था में चंद्रपाल संचालक, बल्लभगढ़ व रामस्वरूप संचालक, फरीदाबाद, पवन डाबर, एसके नागपाल, पुनीत बिष्ट, ब्रहमपाल, डीएन शर्मा, हरेंद्र भड़ाना वार्ड नंबर एक, रणवीर लोहिया, सरपंच खेडी गुजरान पूजा व आनंद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस मौके पर विधायक नीरज शर्मा ने आए हुए सभी संतों का अभिनंदन किया, सतगुरु माता का धन्यवाद किया और राम कथा का का सहारा लेकर ज्ञान पर चर्चा की।

महेश चंद संयोजक फरीदाबाद ने कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज आज मानवता को सुखी रखना चाहती हैं, इसलिए हम सभी को सत्संगों में हिस्सा लेकर ज्ञान बटोरना चाहिए।

इस मौके पर हजारों निरंकारी संत और आसपास के गांव के लोगों ने भाग लिया। सभी ने निरंकारी मिशन का ज्ञान लिया।

अंत में ऑगनाइजर सचिन अरोड़ा जवाहर कालोनी ने सभी आए महापुरुषों का कोटि-कोटि धन्यवाद किया और सभी संगत ने प्रसाद ग्रहण किया।

Related posts

उद्योगपति अरुण बजाज के सौजन्य से श्रीमदभागवत महात्यम कथा शुरू हुई, आज कलश यात्रा निकली

Metro Plus

FMS के छात्रों ने रोटरी ब्लड बैंक का दौरा किया

Metro Plus

सीमा त्रिखा के 120 करोड़ के ड्रीम प्रोजक्ट का उद्वघाटन करेंगे मुख्यमंत्री

Metro Plus