Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

SRS International स्कूल के नन्हे-मुन्ने खिलाडिय़ों ने खेल दिवस में दिखाया जोश।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
ग्रेटर फरीदाबाद, 26 दिसंबर:
एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-88 ने अपना वार्षिक खेल दिवस 3.0, फरवेंट स्पोट्र्स अरेना सेक्टर-78 में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में रेडक्रॉस सोसायटी की चेयरपर्सन सुषमा गुप्ता मौजूद रही। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय गोयल, प्रधानाचार्या श्रीमती कृष्णा मिश्रा, स्कूल मैनेजर तेजप्रकाश पांडे, शिक्षाविद सीएल गोयल, सहायक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी हरबीर अधाना, संतोष छपराना सहित विद्यालय के समस्त स्टॉफ के सदस्य व अभिभावक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय गोयल ने कहा कि इस खेल उत्सव का मुख्य उद्देश्य छात्रों के बीच शारीरिक फिटनेस, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। विनय गोयल ने कहा कि बच्चों के मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास का होना भी अत्यंत आवश्यक है। इसलिए स्कूल द्वारा खेल उत्सव में हर बच्चे की प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाती है।

गीता श्लोकों के पाठ के साथ दीप-प्रज्ज्लवन कर उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि सुषमा गुप्ता ने कहा कि खेल जीवन में बेहद जरूरी है और जिस तरह से इस खेल उत्सव में नन्हे बच्चों में खेल की भावना देखी गई, वह सराहनीय है। उन्होंने खेल उत्सव के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि इससे बच्चों के अंदर खेल व भाईचारे की भावना विकसित होती है।

इस दौरान विद्यार्थियों ने जहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए वहीं योग की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। योग के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियों के लिए श्रेष्ठा शर्मा, कनिका सिंह, उदिता, दीक्षा और प्रांजल नेवर, बॉक्सिंग में मैडल हासिल करने वाली अनीका गुप्ता, शूटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर आंचल प्रीत कौर को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या श्रीमती कृष्णा मिश्रा ने कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

Related posts

11 KV और 33 KV के 90 इंडिपेंडेंट फीडरों का रखरखाव अब बिजली निगम करेगा, किया टेकओवर: PC मीणा

Metro Plus

RWA द्वारा धूमधाम से निकाली गई भगवान गणपति की शोभा यात्रा

Metro Plus

शारदा राठौर के कार्यालय पर कांग्रेस जीत का जश्न मनाया गया

Metro Plus