Metro Plus News
Uncategorized

रोटेरियन जेपी मल्होत्रा विशिष्ट सेवा अवार्ड से सम्मानित

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 30 दिसंबर:
रोटरी-3011 के डिस्ट्रिक गवर्नर अशोक कंटूर द्वारा अपने कार्यकाल समाप्त होने पर एक धन्यवाद समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में रोटरी परिवार-3011 के लगभग 700 रोटरी बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर मानव सेवा अभियान में अपना योगदान प्रदान करने हेतु रोटरी बंधुओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में रोटरी वर्ष 2022-23 में सर्वश्रेष्ठ मानव कार्यों हेतु रोटेरियन जेपी मल्होत्रा को विशिष्ट सेवा अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्री मल्होत्रा के साथ-साथ रोटेरियन सर्वश्री मोहित लूथरा एवं मोहित अग्रवाल को समाज की असाधारण सेवा हेतु सामूहिक रूप से प्रदान किया गया। श्री मल्होत्रा को यह सम्मान उनके द्वारा किए रोटरी वर्ष 2022-23 में सफलतापूर्वक पूर्ण किए गए प्रोजेक्ट हेतु सौंपा गया।

श्री मल्होत्रा द्वारा इस वर्ष रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद मिडटाउन के प्रोजेक्ट के अंतर्गत नि:शुल्क स्तन कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर, निकटम क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्राओं हेतु शिक्षा हेतु प्रेरित करने हेतु, फरीदाबाद के उपायुक्त विक्रम सिंह के हाथों 140 साइकिल वितरण, जीवन कल्याण संस्थान परिसर में रक्तदान शिविर अथवा परिसर में ही लड़कियों में कंप्यूटर साक्षरता जागरूकता लाने हेतु 10 सीटों की क्षमता वाला केंद्र के साथ-साथ क्षेत्र में मियावकी प्रक्रिया द्वारा 1500 पौधों का सफतापूर्वक रोपण किया गया।

इस अवसर पर रोटेरियन जेपी मल्होत्रा ने उपस्थित रोटेरियन बंधुओं का इस सम्मान हेतु आभार व्यक्त करते हुए इसे क्लब के सदस्यों की टीम भावना को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य बिना टीम और सदस्यों के पूर्ण समर्थन और सहयोग बिना संभव नहीं।

श्री मल्होत्रा ने मानव हितेषी प्रोजेक्ट हेतु रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद मिडटाउन को 2 हजार डॉलर अपने निजी कोष से भेंटस्वरूप प्रदान करते हुए भविष्य में भी रोटेरियन बंधुओं को हरसंभव सहयोग हेतु आश्वस्त किया।

ज्ञातव्य है कि श्री मल्होत्रा डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन तथा भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट फरीदाबाद चैप्टर के प्रधान होने के साथ-साथ पूर्व में रोटरी क्लब ऑफ मिड टाउन, द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियरस फरीदाबाद सहित विभिन्न संगठनों के माध्यम से समाज एवं उद्योग जगत में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके है, जिसकी सभी वर्गो द्वारा मुक्तकंठ से सराहना की गई।

कार्यक्रम में रोटरी-3011 के पूर्व गवर्नर सर्वश्री संजय खन्ना, आशीष गुप्ता, विनोद बंसल, अनूप मित्तल तथा डिस्ट्रिक सेक्रेटरी संजीव जवाहर द्वारा श्री मल्होत्रा को विशेष सम्मान हेतु बधाई दी गई एवं मानव सेवा हेतु उनके स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

यह विशेष सम्मान पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर सुशील गुप्ता द्वारा अपने पिता स्वर्गीय चमनलाल गुप्ता की स्मृति में आरंभ किया गया था जिसका उद्देश्य समाज सेवा में किए जा रहे विशेष कार्य हेतु रोटेरियन को सेवा हेतु प्रेरित करना था।

Related posts

फाइटिंग फिट प्लेनेट नामक फिटनेस सेन्टर में एक ही छत के नीचे दिए जाएंगे कई प्रकार के प्रशिक्षण।

Metro Plus

Shemrock तथा Bal Basera सहित शहर के 9 स्कूलों को किया नगर निगम ने सील

Metro Plus

आखिर ZTO सुनीता कुमारी को अपने पद से हाथ क्यों धोना पड़ा?

Metro Plus