Metro Plus News
Uncategorizedफरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

मेक इन इंडिया उत्पादों के लिए वन नेशन वन सिंबल लागू हो: प्रदीप बंसल

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 29 मार्च:
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल और जिलाध्यक्ष अजय भाटिया द्वारा एसडीएमए फरीदाबाद श्रीमती शिखा अंतिल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन देकर मेड इन इंडिया उत्पादों के लिए वन नेशन-वन सिंबल लागू करने का अनुरोध किया गया।

इस ज्ञापन में सरकार का ध्यान मेड इन इंडिया उत्पादों के लिए एक विशिष्ट प्रतीक की तत्काल आवश्यकता की ओर आकर्षित किया गया। आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया जैसी पहल के तहत भारत एक वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में भारतीय उत्पादों के लिए एकल, पहचानने योग्य और विश्वसनीय प्रतीक की आवश्यकता अत्यंत आवश्यक हो गई है।

वर्तमान में घरेलू निर्मित उत्पादों को दर्शाने के लिए प्रतीकों, लोगो और लेबलों का उपयोग किया जा रहा है जिससे उपभोक्ताओं, विशेषकर भारत और अंर्तराष्ट्रीय बाजारों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है। कई उत्पादों पर देश की उत्पत्ति(country of origin) का कोई उल्लेख नहीं होता है। यदि मेड इन इंडिया उत्पादों के लिए वन नेशन वन सिंबल लागू किया जाता है तो इसके कई लाभ होंगे जैसे वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा मिलना, सुविधाजनक पहचान, उपभोक्ता अधिकारों का संरक्षण, देशभक्ति की भावना और वाणिज्य को बढ़ावा मिलना प्रमुख हैं।

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल ने बताया कि वन नेशन-वन सिंबल हमारे आत्मनिर्भर और विकसित भारत की यात्रा को गति देगा। यह ज्ञापन केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी और गृहमंत्री अमित शाह को भी भेजा गया।

Related posts

दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने मनवाया अपनी प्रतिभा को लोहा

Metro Plus

36वें अन्तर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में इस बार क्या कुछ होगा खास? देखें।

Metro Plus

पुलिस करेगी अब रेप, पोक्सो और छेड़छाड़ के आरोपियों की कुंडली तैयार!

Metro Plus