Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

उदघाटन उड़ान से अयोध्या पहुंचे विहिप और पंजाब-अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट। 

फरीदाबाद, 31दिसंबर: उदघाटन उड़ान से अयोध्या पहुंचे विश्व हिन्दु परिषद और पंजाब अग्रवाल समाज फरीदाबाद के पदाधिकारियों का महर्षि बाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। 

इंडिगो की पहली उदघाटन उड़ान से फरीदाबाद से अयोध्या नगरी जाने वालों में विश्व हिन्दु परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व पंजाब अग्रवाल समाज के संरक्षक रमेश गुप्ता, विश्व हिन्दु परिषद के विभाग प्रमुख व संरक्षक पंजाब अग्रवाल समाज प्रेम गोयल, पंजाब अग्रवाल समाज के प्रधान रान्ती देव गुप्ता, उप-प्रधान अवतार मित्तल, विशिष्ट सलाहकार सतीश गर्ग व नरेश हांडा का परिवार शामिल था। 

पंजाब अग्रवाल समाज फरीदाबाद के प्रधान रान्ती देव गुप्ता ने बताया कि देश ही नहीं पूरा विश्व इस समय भगवान श्रीराम के इस मंदिर को देखने के लिए आतुर है जिसका उदघाटन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को करेगें। उन्होनें बताया कि हमारा सौभाग्य है कि हम इंडिगो की पहली उड़ान से अयोध्या नगरी में बने भव्य महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरने के साक्षी बने जिसका उदघाटन प्रधानमंत्री ने 30 दिसंबर को किया। 

उन्होनें बताया कि हमारी पूरी टीम परिवार सहित 30 दिसंबर को जय श्रीराम के नारे लगाते हुए दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हुए थे। हमने फलाईट में पायलट से लेकर एयर होस्टेस और उसमें सवार सभी यात्रियों को जय श्रीराम का पटका भी पहनाया।

Related posts

परिणाम आधारित मान्यता प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन

Metro Plus

हरियाणा के एक पूर्व बाहुबली सांसद के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों में मुकदमा दर्ज! जानें कौन?

Metro Plus

B.K. High School के चमकते सितारों ने बोर्ड परीक्षा में सफलता पर निकाली रैली

Metro Plus