Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भारत भूषण शर्मा ने घर-घर दीप पहुंचाने का प्रण करते हुए किया आह्वान, हर घर में दीपावली मनाई जायेगी!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 6 जनवरी:
बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के प्रमुख दावेदार भारत भूषण शर्मा ने घर-घर दीप पहुंचाने का प्रण करते हुए आह्वान किया कि आने वाली 22 जनवरी को बल्लबगढ़ के हर घर में दीपावली मनाई जायेगी। श्री शर्मा ने ये आह्वान सैक्टर-3 के सामुदायिक भवन में दीप वितरण के कार्यक्रम में किया। इस अवसर पर भारत भूषण शर्मा हरियाणा आरएसएस के प्रमुख गंगा शंकर मिश्र, विश्वहिंदू परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता, परमपुज्य भईया महाराज व डॉ० अश्विनी गौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।

भाई भरत भूषण ने शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी को 500 साल के बाद अयोध्या में नवनिर्मित भव्य मंदिर में रामलला विराज रहे हैं तो इस ऐतिहासिक क्षण को सभी बल्लभगढ़वासियों ने एक उत्सव के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। जैसा कि यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है इस दिन सभी भारतवासी अपने घरों और आस-पास के मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन करेंगे। हजारों लोगों ने एक साथ प्रण लिया है कि रामलला के स्वागतोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी लोग हरसंभव प्रयत्न करेंगे। यह हमारी पीढ़ी के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि हम इस क्षण के साक्षी बनने जा रहे हैं।

कार्यक्रम के आयोजनकर्ता भाई भारत भूषण शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर सैक्टर-3 में दीप वितरित किए गए। इसके बाद 12 बजे से प्रसाद वितरण किया गया जहां रामज्योति जलाने के लिए दीप और रामप्रसादी लेने के लिए क्षेत्रवासियों की हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी।

इस अवसर पर मुख्यत: रमेश भारद्वाज, जिला सुशासन विभाग बीजेपी श्रवण चौधरी अध्यक्ष शिव मंदिर, रामलीला कमेटी के प्रधान शिव सिंह मलिक, रघुनाथ मंदिर के प्रधान ग्यानपाल खटाना, तायल जी, सतीश शर्मा, अजय यादव, पुष्पेंद्र त्यागी, विक्की कौशिक व प्रशांत राठौर इत्यादि मौजूद रहे।

Related posts

करण दलाल ही दे सकते हैं भाजपा के गुर्जर को मात: राकेश तंवर

Metro Plus

हॉमर्टन ग्रामर स्कूल को दुबई में किया जाएगा सम्मानित, जानिए क्यों?

Metro Plus

एक्सप्रेस-वे और सर्विस लेन पर वाहनों की अनधिकृत पार्किंग पर लगेगा अंकुश: DC विक्रम सिंह

Metro Plus