Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

विकसित भारत संकल्प यात्रा से हजारों को मिल रहा लाभ: राजेश नागर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 24 जनवरी:
विधायक राजेश नागर गांव पलवली में भारत संकल्प विकास यात्रा में पहुंचे और उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह जनता को तमाम सरकारी सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने की कोशिश करें।

इस मौके पर विधायक राजेश नागर ने लोगों से कहा कि वह अपने विभिन्न विभागों से संबंधित काम यहां करवाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के जीवन स्तर बेहतर करने की गारंटी दी है, वास्तव में यह पीएम मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा गरीब लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने को लेकर अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं और अंत्योदय की भावना से लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के जरिए लोगों को सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल रहा है। इस अवसर पर लोगों को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ भी दिलवाई गई। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्वेश्य केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों के बारे में जागरूकता पैदा करना और उनकी शत-प्रतिशत परिपूर्णता सुनिश्चित करना है। यह यात्रा प्रदेश के कोने-कोने में समाज के सभी वर्गों विशेषकर वंचित वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की एक अनूठी पहल है।

इस अवसर पर राजेश नागर ने बताया कि देश के विकास में युवाओं की अहम भूमिका होती है, हमें अपने बच्चों को अच्छी संस्कारित शिक्षा देकर उन्हें अच्छा नागरिक बनाना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में आमजन की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। इतना ही नहीं देश को आत्मनिर्भर बनाने में युवा पीढ़ी अच्छी शिक्षा लेकर राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें।

इस मौके पर राकेश शर्मा, खेड़ी मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पवन शर्मा, कंवरलाल शर्मा, राजकुमार आर्य, अमर दत्त शर्मा, विकास चौकीदार, एडवोकेट नीरज शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related posts

गड़बड़झाला: कौन है वो MCF कर्मचारी जो बिना पोस्ट के ही बना बैठा है इंफोर्समेंट इंस्पेक्टर?

Metro Plus

फौगाट स्कूल की छात्रा ने जीता बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक

Metro Plus

Homerton Grammer स्कूल में मनाया गया World Radio Day

Metro Plus