Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादरोटरी

शास्त्रों में दान की विशेष महिमा, रक्तदान-महादान: दीपक यादव

सेक्टर-दो स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में लगे रक्तदान शिविर में 122 लोगों ने किया रक्तदान।
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 17 फरवरी:
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-2 में शनिवार को रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टॉउन के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में न केवल आसपास के लोगों ने बल्कि अभिभावकों ने भी बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। शिविर में लगभग 122 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। रक्तदान शिविर में पहुंचने वाले अतिथियों, अभिभावकों और रक्तदाताओं का स्कूल की तरफ से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर रक्तदाताओं और रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक करते हुए विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक दीपक यादव ने कहा कि फरीदाबाद शहर के ब्लड बैंक में ब्लड की कमी चल रही है, इसलिए अगर किसी भी व्यक्ति को ब्लड की जरुरत होती है तो उसको आपातकालीन स्थिति मे काफी सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आपातकालीन स्थित में रक्त की कमी से निपटने के लिए सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। आपके द्वारा रक्तदान की एक बूंद कब और कहां किसी की जान बचा सकती है, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।

दीपक यादव ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि शास्त्रों मे भी दान का बहुत महत्व बताया है। जो प्रत्येक दान दानदाता को तारने वाला होता है लेकिन इन सबमें रक्तदान की अपनी महिमा है जिसको आज के समय में महादान कहा जाता है। इसलिए जब भी आप लोगों को मौका मिलें तो रक्तदान शिविरों में अवश्य हिस्सा लें और रक्तदान जरूर करें।

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में लगे रक्तदान शिविर को सुचारू रूप से चलाने के लिए विद्यालय की प्रिंसिपल ज्योति चौधरी व उनकी टीम के कार्य की सभी ने प्रशंसा की। इस मौके पर रोटरी क्लब के प्रधान विनय रस्तोगी, सैक्रेटरी राजीव सिक्का के साथ क्लब के कैशियर डॉ. राहुल शर्मा की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related posts

मानव रचना के दो प्रोफेसरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पहुंचाया जेल की सलाखों के पीछे।

Metro Plus

जैसे- जैसे रिर्हसल तेजी पकड़ेगी वैसे- वैसे आधुनिक दृश्यों के बारे में हर दिन की जानकारी देते रहेगें: हरीश चन्द्र आज़ाद

Metro Plus

निगमायुक्त की बड़ी पहल, अब प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी कार्यों के लिए नहीं आना पड़ेगा नगर निगम! जाने क्यों?

Metro Plus