Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

NSUI के विकास फागना ने ट्रैफिक पुलिस के कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 28 अप्रैल:
एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष विकास फागना ने लॉकडाउन के दौरान बाटा पुल पर ट्रैफिक पुलिस के कोरोना योद्धाओं को फूल-मालाओं, मास्क, सेनिटाईजर व दस्ताने देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विकास फागना ने कहा लॉकडाउन में ट्रैफिक पुलिस कोरोना योद्धाओं का इस महामारी को फैलने से बचाने में अहम योगदान है। उन योद्धाओं ने अपने परिवार को छोड़कर अपने आप को जनता को समर्पित कर दिया है। इसलिए हमारा भी फर्ज बनता है कि ऐसे कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करके उनका होंसला अफजाई की जाए। एनएसयूआई फरीदाबाद की टीम ने बाटा चौक ट्रैफिक पुलिस को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वह सफाई कर्मचारी व बस्ती में रहने वाले बच्चों को मास्क, सैनिटाइजर, डिटोल साबुन भी दिए थे और और समय-समय पर वह खाना भी मोहिया कराते रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह कोरोना वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। इसलिए इसे लेकर बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। इससे बचाव के लिए अपने हाथों को साबुन से बार-बार धोते रहे, अल्कोहल आधारित हैंडवॉश का इस्तेमाल करें, खांसते और छीकते समय नाक और मुंह पर रूमाल रखें। जिन व्यक्तियों में कोल्ड और फ्लू के लक्षण हों उनसे दूरी बनाकर रखे, अंडे और मांस के सेवन से बचें और जंगली जानवरों के संपर्क में आने से बचें। किसी अफवाहों पर ध्यान न देते हुए अपना व अपने परिवार का पूरा ध्यान रखें। इस अवसर पर विकास फागना ने जनता से अपील कि है कि लॉक डाउन का पालन करें घरों से ना निकले तभी इस वायरस से मुक्ति मिल सकती है।
इस मौके पर मोहित मोर, दीपक ठाकुर, निशांत चौधरी, श्याम शर्मा मौजूद थे।

Related posts

समाजसेवी पंकज अरोड़ा ने कराई ऑनलाईन वोटिंग। जानें कहां और क्यों?

Metro Plus

शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने हरियाणा के आर्ट एंड क्राफ्ट डिप्लोमा धारकों को नियुक्ति देने का आश्वासन दिया

Metro Plus

Delhi Scholars International की छात्राओं ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते 10 पदक

Metro Plus