Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मानव रचना में हर घर परिवार, सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 22 फरवरी:
डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि मानव रचना शैक्षणिक संस्थान एमआरईआई एवं हरियाणा योग आयोग की ओर से सूरजकुंड रोड़ स्थित मानव रचना के परिसर में हर घर परिवार, सूर्य नमस्कार के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छात्र, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों के साथ करीब हजारों की संख्या में प्रतिभागी भाग लेंगे। इसमें आयुष विभाग, शिक्षा विभाग, पतंजलि योग समिति और खेल विभाग सहित स्थानीय योग संस्थाएं भी सहयोग देंगी।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कृष्णपाल गुर्जर शामिल होंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ० प्रशांत भल्ला अध्यक्ष, एमआरईआई और एनसी वाधवा डीजीए एमआरईआई सहित संस्थान से गणमान्य सदस्य भाग लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ० जयदीप आर्य करेंगे। हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान का आयोजन प्रदेश भर में किया जा रहा है, जिसका मुख्य लक्ष्य है घर-घर तक सूर्य नमस्कार के जरिए स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना। इस कार्यक्रम को लेकर मानव रचना में गुरूवार को डॉ० अमित भल्ला-उपाध्यक्ष, एमआरईआई के साथ हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ० जयदीप आर्य एवं अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बैठक की।

इस दौरान कार्यक्रम को लेकर सभी पदाधिकारियों व स्वयंसेवकों को जिम्मेदारियां बांटी गई। इसके बाद कार्यक्रम को लेकर छात्रों के साथ सूर्य नमस्कार का पूर्व अभ्यास भी कराया गया। हर घर हर परिवार, सूर्य नमस्कार अभियान प्रदेश के सभी 22 जिलों के विद्यालयों, महाविद्यालयों, पुलिस लाइन, जेल, एक हजार व्यायामशालाओं एवं 6500 गांव में चल रहा है। यह कार्यक्रम आईटीबीपी, सीआरपीएफ की ओर से भी आयोजित किया जा रहा है। इसमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे। आंकड़ों के अनुसार 1 से 20 फरवरी तक प्रदेशभर से करीब 21 लाख 50 हजार प्रतिभागियों ने वेबसाइट के माध्यम से इस अभियान में पंजीकरण कराया है।

Related posts

36वें सूरजकुंड मेले का शुभारंभ करेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़: डीसी विक्रम सिंह

Metro Plus

सप्लाई चेन मैनेजमेंट से जहां प्रोफिट को बढ़ाया जा सकता है: जेपी मल्होत्रा

Metro Plus

बुधवार को बंद रहेंगे प्रदेश के 1400 से ज्यादा निजी अल्ट्र्रासाउंड केंद्र: डॉ. अनिल गोयल

Metro Plus