Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

विधायक राजेश नागर ने देशभर से आए पहलवानों का हौंसला बढ़ाया

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 8 अगस्त:
तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज ऐतिहासिक दंगल की शुरूआत की और सभी भागीदारों को तीज की भी बधाई दी। इस दंगल का आयोजन 900 वर्ष से होता रहा है जिसमें देश भर से पहलवान भागीदारी करते हैं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक राजेश नागर ने कहा कि वीरों के इस गांव तिगांव में इस ऐतिहासिक दंगल का बड़ा महत्व है जिसका आयोजन समस्त 84 पाल करती है। यह समाज की एकता अखंडता एवं भाईचारे का प्रतीक है। नागर ने बताया कि हरियाणा सरकार नगद पुरस्कार देने में देश में नंबर वन है। हमारे खिलाड़ी दुनिया में अपना और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेलों में भागीदारी करने वाला व्यक्ति अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखता है। ऐसा व्यक्ति समाज के प्रति भी ज्यादा संवेदनशील होता है।

विधायक राजेश नागर ने दंगल का उद्घाटन खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया और उनके हाथ मिलवा कर प्रतियोगिता शुरू करवाई। इस दंगल में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश आदि प्रदेशों से पहलवान पहुंचे और अपने दांव पेंच दिखाए। आज की सबसे बड़ी एक लाख रूपए की कुश्ती हनुमान अखाड़े के हिंद केसरी कलुआ गुर्जर और जसराम अखाड़े के भारत केसरी शमशाद के बीच बराबर पर छूटी। वहीं 41 हजार की कुश्ती आर्यन और रोहित के बीच बराबर पर छूटी। इसी प्रकार 31 हजार की कुश्ती अंकित और गगन के बीच रही जिसमें अंकित पहलवान विजयी रहे। आज के अखाड़े में 21-21 हजार की तीन कुश्ती बराबर पर छूटीं जिसमें हनुमान अखाड़े के जतिन एवं बलवान, हनुमान एवं गोल्डी और सौरव एवं शिवम के बीच कुश्ती हुई।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में कांग्रेस नेता जेपी नागर, कांग्रेस नेता यशपाल नागर, रोहित नागर, जगत सिंह नागर शामिल रहे। वहीं अनिल पाराशर पार्षद, विक्रम प्रताप सरपंच, वेद प्रकाश अधाना सरपंच प्रतिनिधि, हरिचंद सरपंच, राजेंद्र नागर, दयानंद नागर, अजब चंदीला, योगेश अधाना, रतन अधाना एडवोकेट, सुखबीर अधाना, अमन नागर, बिल्लू पहलवान, रामपाल अधाना, सतीश अधाना, रणबीर अधाना, सुनील ब्लॉक मेंबर, वीरपाल जैलदार, कमल चंदीला, हातम अधाना, धीरज अधाना एडवोकेट, तेज सिंह अधाना, तेजपाल सरपंच, कर्मवीर बोहरा, जसवंत मेंबर, जेपी अग्रवाल, दीपक गर्ग, अशोक पंडित, साहब सिंह शाहाबाद, विजय पाल नागर, कृष्ण कुमार, ललित नागर, धर्मबीर खलीफा, रघुराज नागर सहित 84 पाल की सरदारी एवं बड़ी संख्या में जनता मौजूद रहे।

Related posts

हिन्दुस्तान का भव्य एवं विशाल 75वां दशहरा फरीदाबाद में बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा: डॉ० राजेश भाटिया

Metro Plus

सूखे कद्दू को बांधकर पार किया जा सकता है गहरा पानी: डॉ०एमपी सिंह

Metro Plus

जनता जाए भाड़ में, चीफ कमिश्नर की चेतावनी बेअसर! जानिये कैसे?

Metro Plus