Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

विद्यासागर इंटरनेशनल में सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों के बीच विद्यार्थियों को दी गई स्कॉलरशिप।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 23 मार्च:
विद्यासागर इंटरनेशनल शिक्षा संस्थान द्वारा सैक्टर-2 स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में होली के पावन अवसर पर वार्षिक स्कॉलरशिप उत्सव का आयोजन किया गया। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी लगभग 30 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी गई जिसमें 70 प्रतिशत छात्राएं शामिल रहींं। इस बार भी छात्राएं आगे रहीं।

इस क्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। नन्हें-मुन्हों द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रमों ने विद्यालय के प्रांगण में उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया जबकि कार्यक्रम से पूर्व गणेश वंदना का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के चेयरमैन के धर्मपाल यादव ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व भाई-चारे का त्यौहार है। इस पर्व को मिल-जुलकर एकता के साथ मनाना चाहिए। जहां इस सभी को आपसी वैरभाव भुलाकर इस त्यौहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए जिससे समाज को एकता का संदेश मिले। वहीं उन्होंने स्कॉलरशिप मिलने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

इस कड़ी में विद्यालय के निदेशक दीपक यादव ने कहा कि विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है, जहां इस प्रयास में पिछले कई वर्षो से विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं को अपनी-अपनी कक्षा में बेहतर कार्य करने के लिए समय-समय पर कार्यकम का आयोजन कर प्रोत्साहित किया जाता रहा है।

कार्यक्रम में सभी कक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यालय में लगभग 30 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी है। लेकिन यह गर्व की बात है कि इस स्कॉलरशिप में 70 प्रतिशत छात्राओं ने अपना नाम दर्ज कराया। इसमें खुशी की बात यह है कि विद्यालय जहां छात्राओं को शिक्षा मे बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है, वहीं पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्राएं ही आगे रहीं। इसके साथ अपनी-अपनी कक्षाओं में द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह व अन्य सामग्री भेंटकर प्रोत्साहित किया गया।

इस कड़ी में विद्यालय में पहुंचने पर सैक्टर-2 की निदेशक सुनीता यादव ने अतिथियों का स्वागत कर सत्कार किया जबकि कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य ज्योति चौधरी ने वार्षिक आयोजन में पहुंचने पर सभी का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन में ग्रेटर फरीदाबाद के घरौड़ा स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल की प्रिंसिपल रेखा मलिक की गरिमामय उपस्थित रही।

Related posts

Chief Minister, Mr. Manohar Lal releasing the poster of the New Education Policy-2015

Metro Plus

खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने खेल स्टेडियम का दौरा किया।

Metro Plus

फरीदाबाद में 4 अक्तूबर को होंगे पंचायती चुनाव

Metro Plus