Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कैसल ऑफ आर्ट थिएटर में किया गया काव्य समारोह का आयोजन

कामतानाथ की कहानी पर आधारित हिंदी नाटक संक्रमण’ का मंचन हुआ।
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की खास रिपोर्ट।
बल्लबगढ़, 26 मार्च:
होली की पूर्व संध्या पर अजरोंदा चौक स्थित दशमेश प्लाजा के कैसल ऑफ आर्ट थिएटर में एक काव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस काव्य समारोह का शुभारंभ शारदा राठौर, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम कुमार मित्तल, पूर्व पार्षद दीपक चौधरी, युगल मित्तल, मुकेश मंगला, राकेश गर्ग एवं जादूगर सीपी यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के संयोजक एवं मुखा मुखम मंच के अध्यक्ष ललित गोयल तथा अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंगला ने बताया कि द्वितीय चरण में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से स्नातक सुप्रसिद्ध निर्देशक सुंदर लाल छाबड़ा के निर्देशन में कामतानाथ की कहानी पर आधारित इस हिंदी नाटक ‘संक्रमण’ का मंचन किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए मुखा मुखम मंच के महासचिव ओमदत्त शर्मा ने बताया कि अजरोंदा चौक स्थित दशमेश प्लाजा के कैसल ऑफ आर्ट थिएटर में आयोजित इस काव्य समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. वेद व्यथित की अध्यक्षता में वरिष्ठ कवि नवाब केसर, किशोर कौशल, मोहन शास्त्री, युवा कवि शिब्बू चाहर, उदित शर्मा, कोमल शर्मा, कोमल श्वाणी, रिया अग्रवाल, अंजली सरधना और काव्या राजपूत ने काव्य पाठ किया। काव्य समारोह का संचालन युवा कवि पुनीत पांचाल ने किया। अमन, सूरज, दीपिका, अनुराग, स्पृहा, तरुण, राधव, हरजीत, निर्मल एवं संदीप ने अपने अभिनय से नाटक को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम में अंर्तराष्ट्रीय ताईकवांडो रेफरी दंपति अमित अग्रवाल एवं शिवानी अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया।

Related posts

वोटर लिस्ट में नाम, पता या फोटो में गलती? ये फॉर्म भरकर कराएं सुधार

Metro Plus

Workshop on Labour Laws @ Haryana State Productivity Council

Metro Plus

परफेक्ट मैन HK बतरा ने दिया राममंदिर निर्माण में राष्ट्रपति से ज्यादा आर्थिक योगदान।

Metro Plus