Metro Plus News
फरीदाबाद

समाजसेवी अनिल गर्ग पुन: चुने गए भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के अध्यक्ष।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 16 अप्रैल:
भारत विकास परिषद की संस्कार शाखा के चुनावों में अनिल गर्ग को पुन: शाखा का अध्यक्ष चुना गया है। ये चुनाव भारत विकास परिषद के प्रांतीय पर्यवेक्षक अजय अग्रवाल एवं सुरेंद्र जग्गा के देखरेख में हुए।

सर्वसम्मति से हुए इन चुनावों में वर्ष 2024-25 संवत 2081-82 के लिए जहां अनिल गर्ग को शाखा अध्यक्ष चुना गया, वहीं प्रदीप टिबड़ेवाल को शाखा सचिव, अनिल छाबड़ा को शाखा कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती किरण शर्मा को शाखा की महिला संयोजिका की जिम्मेवारी दी गई।

राजस्थान सेवा सदन सैक्टर-10 में हुई इस चुनावी बैठक में शाखा के 55 वरिष्ठ सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज कराई। शाखा संरक्षक अमर बंसल ने सभी सम्मानित सदस्यों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Related posts

शिवाजी स्कूल की छात्रा तनीषा ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक जीता

Metro Plus

हवाई नेताओं की तरह नहीं आखरी सांस तक समाज के उत्थन के लिए काम करते रहेंगे: सिंगला

Metro Plus

अवैध कॉलोनी काटने व उसमें निर्माण करने वालो के खिलाफ सख्ती बरती जायेगी: राजेन्द्र टी. शर्मा

Metro Plus