Metro Plus News
फरीदाबाद

समाजसेवी अनिल गर्ग पुन: चुने गए भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के अध्यक्ष।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 16 अप्रैल:
भारत विकास परिषद की संस्कार शाखा के चुनावों में अनिल गर्ग को पुन: शाखा का अध्यक्ष चुना गया है। ये चुनाव भारत विकास परिषद के प्रांतीय पर्यवेक्षक अजय अग्रवाल एवं सुरेंद्र जग्गा के देखरेख में हुए।

सर्वसम्मति से हुए इन चुनावों में वर्ष 2024-25 संवत 2081-82 के लिए जहां अनिल गर्ग को शाखा अध्यक्ष चुना गया, वहीं प्रदीप टिबड़ेवाल को शाखा सचिव, अनिल छाबड़ा को शाखा कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती किरण शर्मा को शाखा की महिला संयोजिका की जिम्मेवारी दी गई।

राजस्थान सेवा सदन सैक्टर-10 में हुई इस चुनावी बैठक में शाखा के 55 वरिष्ठ सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज कराई। शाखा संरक्षक अमर बंसल ने सभी सम्मानित सदस्यों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Related posts

पूर्व पार्षद अनिल शर्मा सह-पर्यवेक्षक नियुक्त, करेंगे विवेक बंसल के चुनाव क्षेत्र मेें प्रचार-प्रसार।

Metro Plus

Homerton Grammar School में प्रतिभा संस्कार एवं योग्यता सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया

Metro Plus

भारत विकास परिषद माधव शाखा ने शिक्षक दिवस पर किया छात्रों व अध्यापकों को सम्मानित

Metro Plus