Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

होमर्टन स्कूल: शिक्षाविद सरदार कुलदीप सिंह की याद में कीर्तन और अंतिम अरदास 25 अप्रैल को।

मैट्रो प्लस के लिए नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 20 अप्रैल:
रफ्ता रफ्ता वह शमां भी बुझ गई, जिसकी रोशनी से रोशन था यह सारा जहां………………..बस, रह गई उनकी यादें। जी हां, हम बात कर रहे हैं हॉर्मटन ग्रामर स्कूल सेक्टर-21ए के फाऊंडर चेयरमैन दूरदृष्टा दार्शनिक एवं शिक्षाविद सरदार कुलदीप सिंह की जोकि गत 13 अप्रैल को परम धाम को चले गए और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अपने अद्वितीय योगदान के स्वर्ण चिह्न अपने पीछे छोड़ गए।

काबिलेगौर रहे कि सरदार कुलदीप सिंह ने लंदन के कोवेन्ट्री कॉलेज ऑफ एजुकेशन से इंगलिश में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त करने के साथ गणित अध्यापन में हॉमर्टन कॉलेज कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से विशेष दक्षता प्राप्त की। इस प्रकार आपने केन्ट स्कूल में पढ़ाया। लंदन के अनेक स्कूलों में आपने गणित विषय पढ़ाते हुए ब्रिटेन के स्कूल शिक्षा क्षेत्र में अपने बहुमूल्य 17 वर्ष लगा दिए। तत्पश्चात आप अपने परिवार के साथ स्वदेश लौट आए और 1983 में फेरीदाबाद में हॉमर्टन ग्रामर स्कूल स्थापित कर गणित अध्यापन के अपने अंतर्राष्ट्रीय अनुभव को बच्चों और शिक्षकों में बांटना आरंभ किया।

सरदार कुलदीप सिंह ने अपने अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा अध्यापन अनुभव से फरीदाबाद के सम्पूर्ण शिक्षा जगत को महका दिया और उनके द्वारा स्थापित हॉमर्टन ग्रामर स्कूल फरीदाबाद को अपनी एक विशिष्ट पहचान बना चुका है। इस स्कूल में शिक्षा का जो प्रयोग मूर्त रूप के चुका है, उसमें उनकी दूरदृष्टि के साथ उनकी कल्पना और यथार्थ का अभूतपूर्व सम्मिश्रण देखने को मिलता है।

अध्यापन काल में ही अपने भौतिक विज्ञान के अनेक पहलुओं पर प्रकाश ही नहीं डाला, अपितु कई श्रेष्ठ शिक्षक भी इसी विद्यालय में तैयार कर दिए। उन्होंने नेभौतिक विज्ञान पर एक सुंदर शोधपूर्ण पुस्तक भी लिखी जिसका नामलोग सम्मान से लेते हैं और यह पुस्तक फरीदाबाद के शिक्षा जगत में बहुत चर्चित हुई। इस पुस्तक का नाम उन्होंन बगनर्स वेक्टर्स एंड फिजिक्स रखा था। सन 2022 में शिक्षा जगत में अपने अदभुत अनमोल योगदान के लिए उन्हें लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड भी प्राप्त हुआ।

अब 25 अप्रैल, 2024 को उनके ही स्कूल मेंट्रिनिटी हाल में उनकी याद में कीर्तन और अंतिम अरदास का आयोजन प्रात: 11.30 से 12.30 तक करने जा रहे हैं जिसमें अंत में लंगर भी चखा जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन और प्रबंध श्रीमती सुजैन कौर, श्री शेखरराय चौधरी, श्रीमती गुरु अमृत कौर, विक्रमजीत सिंह तथा उनकी पुत्रवधू एवं पुत्र श्रीमती प्रेरणा बी.सिंह एवं राजदीप सिंह के द्वारा होगा ।

Related posts

Savitri Polytechnic की छात्राओं ने मनाया शिक्षक दिवस

Metro Plus

मोदी मजबूत होंगे तो भारत माता को विश्व गुरू बनने से कोई नहीं रोक सकता: जैन

Metro Plus

जाट समाज ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

Metro Plus