Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

कुंदन ग्रीन वैली स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 16 मई:
कुंदन ग्रीन वैली के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी कक्षा 12वीं एवं कक्षा 10वीं की परीक्षाओं में परचम लहराया है। जिसमें कक्षा 12वीं की विज्ञान संकाय में नम्रता ने 96 प्रतिशत लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसके अतिरिक्त विज्ञान संकाय में ही प्रियांशु चौधरी ने 91 प्रतिशत तथा सौम्या ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वाणिज्य संकाय की गरिमा छाबडा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी संकाय के लक्ष्य जिंदल ने 93.25 प्रतिशत तन्नु ने 90.7 प्रतिशत, प्राक्षी ने 90 प्रतिशत, रशिका ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा सभी संकायों के 30 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक, 57 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 70 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक विषयवार अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया है।

इस अवसर पर विद्यालय की डॉयरेक्टर कमल अरोड़ा ने बताया कि कक्षा 10वीं के घोषित परिणामों में तनीषा ने 97.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान, हर्ष मौर्या ने 96.25 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं मानवी ने 95.75 अंक लेकर तृतीया स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा कृतिका ने 94.25 प्रतिशत तथा 70 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक, 100 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है। इसके अतिरिक्त तीन विद्यार्थियों ने गणित, साइंस व सामाजिक विज्ञान विषय में 100/100 अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।

इस मौके पर विद्यालय के डॉयरेक्टर कमल अरोडा ने विद्यार्थियों की इस अप्रतिम उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों का स्वागत फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर किया। उन्होंने कहा कि कुंदन ग्रीन वैली की विशेषता है कि वह हमेशा विद्यार्थियों को तराश कर कुंदन बना देता है और यही हमारी पहचान है।

Related posts

कुंदन ग्रीन वैली स्कूल की फेंसिंग टीम करेगी फरीदाबाद का नेतृत्व

Metro Plus

शहर को हरा-भरा प्रदूषण रहित बनाना हम सबका दायित्व: आर.के. चिलाना

Metro Plus

जॉर्डन ओपन इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेगा 14 सदस्यीय भारतीय दल।

Metro Plus